फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against SP candidate for giving bribe for vote in MLC election.

अमेठी: वोट के लिए एक लाख रुपये दे रहा था सपा प्रत्याशी का पति, मना करने पर गालीगलौज, केस दर्ज

Wed, 23 Mar 2022 03:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गौरीगंज (अमेठी) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Mar 2022 03:06 PM IST
सार

अमेठी में सादीपुर के बीडीसी की तहरीर पर वोट के लिए एक लाख रुपये देने और धमकी देने पर सपा प्रत्याशी के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
case filed against SP candidate for giving bribe for vote in MLC election.
अनिल प्रजापति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद सीट से समाजवादी पार्टी की एमएलसी प्रत्याशी शिल्पा के पति अनिल प्रजापति पर बुधवार को एससीएसटी एक्ट समेेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। अनिल पर यह केस मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र स्थित सादीपुर के बीडीसी की तहरीर पर दर्ज हुआ है। बीडीसी ने चुनाव में वोट देने के लिए एक लाख रुपये नहीं लेने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुलतानपुर-अमेठी सीट से समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को एमएलसी प्रत्याशी बनाया गया है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर के बीडीसी केतारनाथ पासी ने पुलिस को तहरीर देकर शिल्पा के पति अनिल प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा है कि 21 मार्च की रात करीब आठ बजे सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति के पति अनिल प्रजापति दो वाहनों से आए और एमएलसी चुनाव में वोट देने के लिए एक लाख रुपये देने लगे।
विज्ञापन


वोट देने के नाम पर पैसा लेने से मना करने पर मां बहन की जाति सूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जिस समय यह घटना हुई उस समय अंकित सिंह व भरत कुमार सिंह मेरे पास मौजूद थे। मुसाफिरखाना पुलिस ने बीडीसी की तहरीर के आधार पर अनिल के खिलाफ खरीद फरोख्त करने, जान से मारने की धमकी देने व एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। केस दर्ज करने के बाद पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले भी दर्ज हुआ था केस
पत्नी शिल्पा को एमएलसी टिकट मिलने के बाद अनिल प्रजापति की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अनिल के खिलाफ मंगलवार को भी एक केस जगदीशपुर थाने में दर्ज हुआ था। इस केस में सपा के जिला सचिव रामहेत यादव व जगदीशपुर के विधानसभा अध्यक्ष इजहार अहमद का नाम भी शामिल है। भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप सिंह की तहरीर पर यह केस इजहार व रामहेत के बीच हुई बातचीत के आधार पर दर्ज हुआ था जिसमें 20-20 ग्राम प्रधान व बीडीसी को वोट देने के लिए तैयार करने पर अनिल की ओर से 50 लाख रुपये देने की बात कही गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed