फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against Ranveer Kapoor and Farhan Akhtar.

अभिनेता रणवीर कपूर-फरहान अख्तर पर जालसाजी का केस

Mon, 21 Sep 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Sep 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Ranveer Kapoor and Farhan Akhtar.

ऑनलाइन शॉपिंग में जालसाजी का शिकार बने हाईकोर्ट के वकील ने अभिनेता रणवीर कपूर, फरहान अख्तर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


इसमें aksmebazar.com कंपनी के निदेशक व अधिकारी भी नामजद हैं। दोनों अभिनेता ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का प्रचार करते हैं।

इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि केशवनगर निवासी हाईकोर्ट के वकील रजत बंसल ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी पर 23 अगस्त को एक नामी कंपनी का एलईडी टीवी बुक कराया।
विज्ञापन


उन्होंने अपने डेबिट कार्ड से 29,999 रुपये ऑनलाइन भुगतान भी कर दिए। कंपनी ने दस दिन में एलईडी टीवी उनके बताए पते पर पहुंचाने का वादा किया था।

कंपनी के अधिकारियों ने भी नहीं की मदद

Case filed against Ranveer Kapoor and Farhan Akhtar.

समय बीतने के बाद रजत ने कस्टमर केयर पर कॉल की। कई बार कॉल करने का कोई नतीजा न निकलने पर उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया लेकिन एलईडी टीवी नहीं पहुंची।

रजत ने ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के निदेशक संजीव गुप्ता, आनंद सोनभद, पीयूष पंकज, किरन कुमार श्रीनिवास मूर्ति, कंपनी की अधिकारी पूजा गोयल के साथ अभिनेता रणवीर कपूर व फरहान अख्तर को नामजद करते हुए शनिवार को जालसाजी व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उनका कहना है कि मुंबई निवासी अभिनेता फरहान अख्तर व रणवीर कपूर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का प्रचार करते हैं।

इनके प्रचार की वजह से आमजन आसानी से विश्वास कर लेते हैं। पर, कंपनी जालसाजी कर रही है। मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश एसआई कौशलेंद्र कुमार यादव को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed