फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against Pak woman and her children residing in Chinhat for 15 years.

चिनहट में 15 साल से छिपकर रह रही पाक महिला व उसके बच्चों पर केस

Mon, 16 Dec 2019 02:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 Dec 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Case filed against Pak woman and her children residing in Chinhat for 15 years.
प्रतीकात्मक तस्वीर

चिनहट के जुग्गौर इलाके में बीते 15 साल से अवैध रूप से रह रही एक पाक महिला और उसके बच्चों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ विदेशी अधिनियम 1964 की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को भी भेजी है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सचिन कुमार सिंह के मुताबिक, एलआईयू की ओर से स्थानीय थाने को पत्र भेजकर पाकिस्तानी नागरिक उजमा सलाल व उसकी बेटियों महक किदवई और मनाहिल किदवई के अवैध तरीके से रहने की सूचना दी थी। एलआईयू की रिपोर्ट पर चौकी इंचार्ज संजय कुमार यादव ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो मामला सही पाया गया।

विज्ञापन

 

एसआई संजय यादव के मुताबिक, उजमा सलाल पाकिस्तान के कराची शहर की रहने वाली है। वह अपनी बेटियों महक किदवई और मनाहिल किदवई के साथ 17 अगस्त 2004 को विजिटर वीजा पर भारत आई थी। वीजा की अवधि 31 दिसंबर 2004 को समाप्त हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-पिता बंटवारे के समय चले गए थे पाकिस्तान

इसके बाद भी वह अपने वतन नहीं लौटी और भारत में अवैध रूप से निवास करती रही। पुलिस की जांच में सामने आया कि उजमा के मां-पिता बंटवारे के समय पाकिस्तान चले गए थे, जबकि उसकी मौसी व अन्य रिश्तेदार भारत में ही निवास करते रहे। वर्ष 1968 में उजमा का कराची शहर में जन्म हुआ।

 

वर्ष 1996 में उसका निकाह चिनहट के जुग्गौर इलाके में रहने वाले मौसेरे भाई सलाल अब्दुल नासिर से हुआ। वर्ष 1998 में उसने बड़ी बेटी महक को जन्म दिया। चौकी इंचार्ज संजय यादव के मुताबिक, सलाल अब्दुल नासिर का जुग्गौर में पैतृक निवास है। वह सेकेंड हैंड गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करता है।

 

विजिटर वीजा पर भारत आई उजमा सलाल पिछले 15 साल से पति के साथ यहीं रह रही है। दस्तावेजों के मुताबिक, उजमा की बड़ी बेटी का जन्म पाकिस्तान में हुआ, जबकि दूसरी बेटी मनाहिल लखनऊ में पैदा हुई है। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed