फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against owner and supervisor of Ashok Leyland showroom

Lucknow News: अशोक लीलैंड शोरूम के मालिक और सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 01:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case filed against owner and supervisor of Ashok Leyland showroom
अशोक लीलैंड शोरूम के मालिक और सुपरवाइजर के खिलाफ केस दर्ज
सरोजनीनगर। ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार को लिफ्ट में फंसकर हुई 15 वर्षीय किशोर शरद की मौत के मामले में अशोक लीलैंड शोरूम के मालिक सुरेश अग्रवाल और सुपरवाइजर सौरभ द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शरद के पिता शैलेंद्र राजवंशी ने दोनों पर गैर इरादतन हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वृंदावन कॉलोनी, सेक्टर-5 निवासी शैलेंद्र राजवंशी के मुताबिक बेटा शरद ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अशोक लीलैंड के हमराही ऑटो शोरूम में सफाईकर्मी पद पर कार्यरत था। ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 9 के पास मौजूद शोरूम में वह रोज की तरह शुक्रवार सुबह सात बजे सुपरवाइजर सौरभ द्विवेदी के साथ ड्यूटी पर गया। शाम 4:30 बजे सुपरवाइजर ने कॉल करके शरद की मां को बेटे के लिफ्ट में फंसकर घायल होने की सूचना दी।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद शैलेंद्र की पत्नी नैना अपने पड़ोसी राहुल सिंह के साथ शोरूम पहुंचीं तो वहां सभी कर्मचारी भाग चुके थे। मौके पर मौजूद लोगों ने नैना को जानकारी दी कि लड़का लिफ्ट में फंसा है। तब राहुल ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से शरद को मृत अवस्था में लिफ्ट से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप : बेटे को लिफ्ट से बाहर निकालने की कोशिश तक नहीं की
शैलेंद्र का आरोप है कि शोरूम के मालिक और सुपरवाइजर ने न तो घटना की सूचना पुलिस को दी और न ही बेटे को लिफ्ट से बाहर निकालने का प्रयास किया। अगर दोनों ने शरद को फौरन बाहर निकालने की कोशिश की होती तो उसकी जान बच सकती थी। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। इससे पहले शनिवार शोरूम के कर्मचारियों और शरद के घरवालों के बीच लंबी बातचीत हुई थी। हालांकि, परिजन नहीं माने और रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed