फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed against former MLC Deepak Singh for derogatory remark on cabinet minister smriti irani.

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर पूर्व एमएलसी पर मुकदमा दर्ज

Thu, 28 Sep 2023 01:31 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Sep 2023 01:31 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने के मामले में दो संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
case filed against former MLC Deepak Singh for derogatory remark on cabinet minister smriti irani.
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुंशीगंज के संजय गांधी अस्पताल के मामले को लेकर सीएमओ कार्यालय पर सत्याग्रह के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीएमओ कार्यालय पर अमेठी बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे सत्याग्रह के दौरान मंगलवार को एक निजी चैनल से बात करते हुए पूर्व एमएलसी दीपक सिंह का बयान वायरल हो रहा है। इसको लेकर राजनीतिक गहमागहमी का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विद्यार्थी बनेंगे वालंटियर, मानदेय भी मिलेगा, इंटरव्यू के बाद नियुक्ति
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ: डिफेंस कॉरिडोर में जमीन घोटाले पर शिकंजा कसने की तैयारी, घोटालेबाज अफसरों व नेताओं से होगी रिकवरी


भाजपा के जिला महामंत्री केशव सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पूर्व एमएलसी ने बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री पर अपमानजनक टिप्पणी की है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल मामले को लेकर दो दिन तक चले सत्याग्रह को बुधवार की शाम को मशाल जुलूस के साथ एक दिन के लिए स्थगित करने की बात कही गई है।


केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंकने में दो संविदा कर्मी बर्खास्त
संजय गांधी अस्पताल के मामले को लेकर मंगलवार को मुसाफिरखाना के पूरे पहलवान गांव में विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया गया था। इसमें अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका गया था। स्थानीय कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। जिसमें नामजद आरोपी बनाए गए दस लोगों में शामिल मनोज मिश्रा और अनुज तिवारी स्थानीय विद्युत उपखंड कार्यालय में संविदा कर्मी के रूप में कार्य कर रहे थे।

प्रदर्शन में संलिप्तता पर ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक परियोजना एवं नोडल अधिकारी अजय दूबे ने बुधवार को कार्यालय आदेश जारी कर मनोज मिश्रा और अनुज तिवारी की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है। उप मंडलीय अभियंता ने दोनों की सेवा समाप्त किये जाने की पुष्टि की है। 

कर्मियों का सत्याग्रह जारी
मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल मामले को लेकर कर्मियों का सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी है। कर्मियों का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed