{"_id":"631f07e49697ff5a2128b9bc","slug":"case-filed-against-five-for-suicide-attempt-of-amity-university-student-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमिटी यूनिवर्सिटी : छात्रा के खुदकुशी का मामला, तेजाब फेंकने व दुष्कर्म की धमकी से डरकर खाया था जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमिटी यूनिवर्सिटी : छात्रा के खुदकुशी का मामला, तेजाब फेंकने व दुष्कर्म की धमकी से डरकर खाया था जहर
Mon, 12 Sep 2022 11:34 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:34 PM IST
सार
छात्रा के मुताबिक एक हफ्ते पहले वह बीकाम की पढ़ाई कर रही है। हास्टल में उसकी रूम मेट दिप्ति मिश्रा आए दिन उसे धमकाती है। उस पर गंभीर आरोप लगाती है। विरोध पर दिप्ति और उसके दोस्त हास्टल में आकर धमकी देते हैं। एक हफ्ते पहले रूम में पढ़ाई के दौरान मोबाइल पर बात करने को लेकर दिप्ति से विवाद हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमिटी यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रही छात्रा को तेजाब फेंकने व दुष्कर्म की धमकी दी गई थी। जिससे डरकर उसने हास्टल में जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को छात्रा के एक दोस्त ने अस्पताल में बातचीत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस मामले में चिनहट पुलिस ने रूममेट सहित छह पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छात्रा के मुताबिक एक हफ्ते पहले वह बीकाम की पढ़ाई कर रही है। हास्टल में उसकी रूम मेट दिप्ति मिश्रा आए दिन उसे धमकाती है। उस पर गंभीर आरोप लगाती है। विरोध पर दिप्ति और उसके दोस्त हास्टल में आकर धमकी देते हैं। एक हफ्ते पहले रूम में पढ़ाई के दौरान मोबाइल पर बात करने को लेकर दिप्ति से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दिप्ति गाली-गलौज की। इसके बाद उसके दोस्त आदित्य प्रताप सिंह, अनुज ठाकुर, परिणिती कौर, श्रृष्ठा, रौनक यादव ने विवाद किया। सभी ने धमकी दी कि हास्टल के बाहर निकलते ही वह तेजाब उसके चेहरे पर फेंक देंगे। इतना ही नहीं उसका दुष्कर्म करेंगे। धमकी से छात्रा डर गई वह रूम में ही रही और बाहर नहीं निकली। छात्रा के मुताबिक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। हास्टल के कुछ साथियों ने प्रबंधन को सूचना दी और फिर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक छात्रा की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कोई सुनवाई नहीं की। यूनिवर्सिटी प्रबंधन अगर समय रहते संज्ञान लेता तो यह वारदात नहीं होती। इंस्पेक्टर चिनहट तेज बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की मृत्यु हो चुकी है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। छात्रा कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही है। उसने ओवरडोज दवाई खा ली थी। अस्पताल में भर्ती हैं अब हालत सामान्य है। छात्रा ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन