फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case filed against five for suicide attempt of amity University student case.

एमिटी यूनिवर्सिटी : छात्रा के खुदकुशी का मामला, तेजाब फेंकने व दुष्कर्म की धमकी से डरकर खाया था जहर

Mon, 12 Sep 2022 11:34 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 12 Sep 2022 11:34 PM IST
सार

छात्रा के मुताबिक एक हफ्ते पहले वह बीकाम की पढ़ाई कर रही है। हास्टल में उसकी रूम मेट दिप्ति मिश्रा आए दिन उसे धमकाती है। उस पर गंभीर आरोप लगाती है। विरोध पर दिप्ति और उसके दोस्त हास्टल में आकर धमकी देते हैं। एक हफ्ते पहले रूम में पढ़ाई के दौरान मोबाइल पर बात करने को लेकर दिप्ति से विवाद हो गया।

विज्ञापन
Case filed against five for suicide attempt of amity University student case.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमिटी यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रही छात्रा को तेजाब फेंकने व दुष्कर्म की धमकी दी गई थी। जिससे डरकर उसने हास्टल में जहरीला पदार्थ खा लिया। छात्रा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को छात्रा के एक दोस्त ने अस्पताल में बातचीत की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस मामले में चिनहट पुलिस ने रूममेट सहित छह पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


छात्रा के मुताबिक एक हफ्ते पहले वह बीकाम की पढ़ाई कर रही है। हास्टल में उसकी रूम मेट दिप्ति मिश्रा आए दिन उसे धमकाती है। उस पर गंभीर आरोप लगाती है। विरोध पर दिप्ति और उसके दोस्त हास्टल में आकर धमकी देते हैं। एक हफ्ते पहले रूम में पढ़ाई के दौरान मोबाइल पर बात करने को लेकर दिप्ति से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दिप्ति गाली-गलौज की। इसके बाद उसके दोस्त आदित्य प्रताप सिंह, अनुज ठाकुर, परिणिती कौर, श्रृष्ठा, रौनक यादव ने विवाद किया।  सभी ने धमकी दी कि हास्टल के बाहर निकलते ही वह तेजाब उसके चेहरे पर फेंक देंगे। इतना ही नहीं उसका दुष्कर्म करेंगे। धमकी से छात्रा डर गई वह रूम में ही रही और बाहर नहीं निकली। छात्रा के मुताबिक उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी। हास्टल के कुछ साथियों ने प्रबंधन को सूचना दी और फिर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक छात्रा की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने कोई सुनवाई नहीं की। यूनिवर्सिटी प्रबंधन अगर समय रहते संज्ञान लेता तो यह वारदात नहीं होती। इंस्पेक्टर चिनहट तेज बहादुर सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की मृत्यु हो चुकी है। उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। छात्रा कुछ दिनों से डिप्रेशन में चल रही है। उसने ओवरडोज दवाई खा ली थी। अस्पताल में भर्ती हैं अब हालत सामान्य है। छात्रा ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed