{"_id":"68698a5a6550cb116204a2ff","slug":"case-filed-against-eight-people-including-national-secretary-of-sp-student-assembly-lucknow-news-c-13-knp1002-1280310-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव समेत आठ पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव समेत आठ पर केस
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर आई निवासी भाजयुमो के नगर महामंत्री अमित त्रिपाठी ने सपा छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव सुजीत यादव व कार्यकर्ताओं पर पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर भाजपा नेता व उनके परिवार की हत्या करने की धमकी देने का भी आरोप है। हजरतगंज पुलिस ने शनिवार को सुजीत समेत आठ लोगों के खिलाफ धमकाने और अन्य गंभीर धारा में एफआईआर दर्ज की है।
अमित के मुताबिक, कुछ दिन पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों के विरोध में कुछ व्यंग्यात्मक पोस्टर विभिन्न चौराहों पर लगाए गए थे। आरोप है कि सुजीत यादव व सपा कार्यकर्ता पवन सरोज, मनीष यादव, दिनेश यादव, शैलेंद्र यादव, बृजमोहन यादव, बीपी रघुवंशी, इंजीनियर सुशील पांडेय व कौस्तुभ तिवारी ने सारे पोस्टर फाड़ डाले। आरोपियों ने चौराहों पर अराजकता की। इतना ही नहीं, आरोपी सोशल मीडिया के जरिये उन्हें व उनके परिवार से गाली गलौज कर रहे हैं।
भाजपा नेता का आरोप है कि आरोपी उनके घर के बाहर सपा के झंडे लगी गाड़ियों से चक्कर काट रहे हैं। अमित ने आरोपियों से अपनी व परिवार की जान का खतरा होने की आशंका जताते हुए हजरतगंज थाने में शनिवार को तहरीर दी। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।