फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   case filed  against directors of vishwas trading company for fraud

लखनऊ की इस ट्रेडिंग कंपनी ने ठगे लाखों रुपये, भुक्तभोगियों ने दर्ज कराया केस

Wed, 17 Jun 2020 04:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jun 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
case filed  against directors of vishwas trading company for fraud
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के गोमतीनगर थाना में विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों पर 29 लोगों ने 77 लाख 90 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ पहले भी विभिन्न थानों में ठगी के कई केस दर्ज हैं।

विज्ञापन


ठगी के शिकार बाराबंकी के रामसनेहीघाट निवासी अविनाश सिंह व जितेंद्र कुमार गुप्ता और असंधरा के विजय रावत ने बताया कि उनके मकान पर कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा निवासी बीटीपीएल के निदेशक धीरज बहादुर यादव, रामसनेहीघाट के मोहम्मदपुर निवासी अनुराग पांडेय, रामनगर के दिलीप वर्मा आए और विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के बारे में बताया।
विज्ञापन


तीनों का कहना था कि कंपनी बहुत अच्छी है और उसकी योजनाओं में पैसा निवेश करके काफी कमाई की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि तीनों काफी समय से कंपनी में काम कर रहे हैं और एक-एक लाख रुपये महीने कमा भी रहे हैं। पीड़ितों के पूछने पर ठग कंपनी के एजेंट ने उन्हें निवेश योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि एक लाख रुपये लगाने पर हर महीने 4,000 रुपया मिलेगा। अगर साल भर तक कंपनी में एक लाख रुपये की रकम लगी रही तो बोनस के रूप में 16000 रुपये हो जाएंगे। यदि एक व्यक्ति 510000 रुपये निवेश करता है तो कुल जमा धनराशि का 5.5 प्रतिशत ब्याज प्रतिमाह मिलेगा। जमा धनराशि का 20 प्रतिशत प्रतिवर्ष बोनस के रूप में मिलता रहेगा।
 

 

इन लोगों ने निवेश की थी रकम

उन्होंने कहा कि निवेश के लिए कंपनी में निवेशक के नाम एक खाता खोला जाता है जिसमें 600 रुपया लगेगा। चूंकि कंपनी के एजेंट पीड़ितों के पूर्व परिचित थे इसलिए उनकी बातों पर भरोसा करके अक्तूबर 2017 में सबने निवेश शुरू कर दिया। कंपनी ने सबके खाते खुलवाकर उन्हें जमा रकम की रसीदें भी दे दीं। कुछ दिन तक तो सबको ब्याज के रूप में रुपये मिले, बाद में रकम मिलना बंद हो गई।

रमेश चंद्र वर्मा    510000           धर्मेंद्र गुप्ता      200000        बृजेश कुमार पांडेय  520000       
आलोक वर्मा      510000            संजू देवी        360000         आलोक कुमार        510000   
पूजा वर्मा          510000             शिवानी सिंह    50000          विजय कुमार नाग    200000    
देवीदीन           100000               गजोधर         10000          श्वेता तिवारी            560000   
प्रदीप कुमार     200000             शिवम शर्मा      215000        आरके यादव         100000   
 विद्यावती         200000           संतोष कुमार      860000         अतुल यादव          100000  
मिश्रीलाल        110000             रामसजीवन       200000          अमित यादव        100000 
आशुतोष सिंह    60000               रेखा नाग        200000           शंकर बली सिंह    200000 
जितेंद्र गुप्ता      165000          सुरेंद्र कुमार        100000             बसंत सिंह          300000
रामतीरथ गुप्ता    250000         शिवम नाग        200000     

                                       
                                   

बाराबंकी में मॉल समेत कई धंधे बताकर कराते थे निवेश

विश्वास ट्रेडिंग कंपनी का अध्यक्ष विश्वजीत विश्वास था। कंपनी का निदेशक पश्चिम बंगाल निवासी मिट्ठू उर्फ शंकर गायन, धीरज बहादुर यादव के अलावा संदीप, राजीव विश्वास, धीरज श्रीवास्तव, राजू मजूमदार, सुप्रिया विश्वास, प्रसेनजीत सरदार, भारत मोदी, चंचल यादव, व मनीष कूल भी अधिकारियों के पद पर थे।

सभी जगह-जगह कंपनी के प्रचार-प्रसार के लिए कार्यक्रम करते थे और लोगों को कंपनी के प्लान बताकर रुपये निवेश कराते थे। कंपनी का ऑफिस गोमतीनगर के विभूखितखंड इलाके में था। वहां निवेश के लिए आने वालों को बताया जाता था कि कंपनी का एक मार्ट बाराबंकी में जमुरिया नाले पर विश्वास मेगा मार्ट के नाम से है। इसके अलावा कई अन्य जगह भी कंपनी ने मोटी रकम निवेश कर रखी है। हालांकि, फर्जीवाड़ा खुलने पर कंपनी के कई संचालकों को गिरफ्तार करके बैंक खाते सीज कर दिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed