फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case against three including dismissed inspector for threatening GST Principal Commissioner

Lucknow News: जीएसटी के प्रधान आयुक्त को धमकाने में बर्खास्त इंस्पेक्टर समेत तीन पर केस

Sat, 30 Mar 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 30 Mar 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Case against three including dismissed inspector for threatening GST Principal Commissioner
लखनऊ। अप्रत्यक्ष कर भवन में तैनात सहायक आयुक्त ने बर्खास्त इंस्पेक्टर अभिजात श्रीवास्तव पर प्रधान आयुक्त को धमकाने का आरोप लगाया है। बर्खास्तगी का आदेश वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप है। विभूतिखंड पुलिस ने दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले से संबंधित एक ऑडियो क्लिप भी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन



अप्रत्यक्ष कर भवन में तैनात सहायक आयुक्त रश्मिकांत के मुताबिक मुख्यालय में इंस्पेक्टर पद पर तैनात रहे अभिजात श्रीवास्तव के खिलाफ अनियमितता की शिकायत मिली थी। प्रधान आयुक्त के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच की गई थी। जांच में आरोप सही पाए गए थे। इस कारण अभिजात को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से आरोपी अभिजात प्रधान आयुक्त पर आदेश वापस लेने का दबाव बना रहा था। बीते 12 मार्च को अभिजात के सहयोगी प्रयागराज के लूकरगंज निवासी राष्ट्र रक्षक समूह के देवांशु मेहता ने प्रधान आयुक्त को फोन पर आरोपी की बर्खास्तगी का आदेश वापस लेने और ऐसा न करने पर बड़ा आंदोलन करने की धमकी दी थी। इतना ही नहीं देवांशु ने प्रधान आयुक्त पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का झूठा आरोप भी लगाया था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विभूतिखंड सुनील सिंह के मुताबिक लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने, जबरन वसूली, मानहानि और धमकी देने की धारा में अभिजात श्रीवास्तव, देवांशु मेहता व अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजात के खिलाफ हुई बर्खास्तगी की कार्रवाई को लेकर सीजीएसटी निरीक्षकों में काफी नाराजगी थी। देशभर के सीजीएसटी कार्यालयों के निरीक्षकों ने विरोध-प्रदर्शन भी किया था। निरीक्षकों का आरोप था कि सीक्रेट फंड के दुरुपयोग का मुद्दा उठाने के चलते अभिजात की बर्खास्तगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed