सामने आया स्वाति सिंह का पुराना केस, लखनऊ में दर्ज है ये मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, स्वाति सिंह के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में घरेलू हिंसा का केस दर्ज है। केस दर्ज करवाने वाला कोई और नहीं बल्कि उनके सगे भाई की पत्नी आशा सिंह हैं।
स्वाति सिंह के भाई पुनीत सिंह की शादी लखनऊ के कैंट में रहने वाली आशा सिंह के साथ हुई थी। आशा सिंह का आरोप है कि उनके ससुराल वाले शादी के दो महीने के बाद ही उन्हें तीन लाख रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।
उन्होंने ससुरालवालों पर मारपीट, दांत तोड़ने, घर से भगा देने, दहेज में तीन लाख रुपये मांगने, मारपीट करने और जानमाल की धमकी का आरोप लगाया है। आशा सिंह ने जो मुकदमा दर्ज करवाया था ननद उसमें स्वाति सिंह, सास आशा सिंह, पति पुनीत सिंह और ससुर वीरेंद्र कुमार सिंह का नाम है।
वहीं ये भी चर्चा है कि स्वाति सिंह की भी अपने पति दयाशंकर सिंह से नहीं बनती है और वह भी अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस कर चुकी हैं।
जानें, दयाशंकर का पूरा मामला
बता दें कि बसपा सुप्रीमो मायावती की तुलना वेश्या से करने के बाद दयाशंकर सिंह अचानक सु्र्खियों में आ गए। मामला तूल पकड़ते ही भाजपा ने दयाशंकर को यूपी उपाध्यक्ष पद से हटाने के साथ ही पार्टी से भी निकाल दिया।
इसके बाद दयाशंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई और वह तबसे फरार हैं। बात यहीं खत्म नहीं हुई। दयाशंकर का बयान सामने आने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में जमकर बवाल काटा और दयाशंकर के परिवार की महिलाओं को अपशब्द कहे।
जिसके विरोध में दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह सामने आईं और अपने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी।