भडकाऊ भाषा के लिए फेसबुक पर हुआ केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने के मामले में कोतवाली नगर में पुलिस ने फेसबुक के चेयरमैन/सीईओ डोनाल्ड एडवर्ड ग्राहम व इंडिया हेड कृथिगा रेड्डी समेत छह लोगों के खिलाफ धार्मिक उन्माद भड़काने समेत कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना सीओ सिटी को सौंपी गई है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गंदानाला निवासी आसिफ पुत्र मकबूल अहमद ने बीते 24 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर फेसबुक पर वर्ग विशेष के खिलाफ आपत्ति जनक सामग्री पोस्ट करने का आरोप लगाया था।
भडकाऊ भाषा का हुआ था प्रयोग
उनका कहना था कि फेसबुक पर एक धर्म के विरुद्ध् आपत्तिजनक, भड़काऊ व अभद्र भाषाओं का प्रयोग किया गया है। इससे धर्म विशेष के लोगों के बीच धार्मिक उन्माद भड़क सकता है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सोनिया सिंह ने सीओ सिटी को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था।
एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में फेसबुक के चेयरमैन/सीईओ डोनाल्ड एडवर्ड ग्राहम, फेसबुक के इंडिया हेड कृथिगा रेड्डी और फेसबुक पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वाले जीतू शुक्ला, शनि कुमार पटेल, उत्तम सिंह, अब्दुल समद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।