मोदी, RSS पर विवादित बयान देकर फंसे आजम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के कद्दावर मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खान द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में व राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिवस पर दिए गए बयानों से हिंदूवादी बेहद आहत हैं।
इसे लेकर आरएसएस व भाजपा से जुड़े राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने अदालत में वाद दायर किया है, जिसे अदालत ने स्वीकारते हुए सुनवाई की तारीख 15 दिसंबर तय कर दी है।
राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में मो. आजम खान ने आरएसएस को आतंकी संगठन व नरेंद्र मोदी को दंगाई कहा।
अबू सलेम व दाऊद ने भिजवाया पैसा
इसके अलावा सपा अध्यक्ष के जन्म दिवस पर मीडिया के सवाल पर कमेंट दिया कि यह रुपया तालिबानी आतंकी संगठन, अबू सलेम व दाऊद ने भिजवाया है।
इन बयानों को यहां मीडिया में पढ़कर वह बेहद आहत हुए। इसे लेकर उन्होंने वाद दायर किया। एसीजेएम तृतीय ने यह वाद स्वीकारते हुए 15 दिसंबर सुनवाई की तारीख तय की है।