फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Case against 11 businessmen including the manufacturer of Delhi's Gopal brand vermicelli

Lucknow News: दिल्ली के सेंवई के निर्माता व 10 अन्य कारोबारियों पर केस

Mon, 18 Sep 2023 07:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 18 Sep 2023 07:02 PM IST
विज्ञापन
Case against 11 businessmen including the manufacturer of Delhi's Gopal brand vermicelli
विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल
विज्ञापन


एफएसडीए के एफएसओ ने एडीएम प्रशासन के कोर्ट में किए मुकदमे

संवाद न्यूज एजेंसी

रायबरेली। लखनऊ और मेरठ की प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों के नमूने फेल होने के बाद दिल्ली की गोपाल ब्रांड सेंवई के निर्माता समेत 11 कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय की स्वीकृति के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने एडीएम प्रशासन के न्यायालय में मुकदमा किया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने 20 अक्तूबर 2020 को अभियान के दौरान गदागंज क्षेत्र में गोपल ब्रांड सेंवई का नमूना भरा था। जांच में सेंवई मिस्ब्रांड मिली। जांच रिपोर्ट आने के बाद गोपाल ब्रांड सेंवई के निर्माता नई दिल्ली के संतनगर स्थित फ्रेश सर्टेन रिटेल एंड डिस्ट्रिब्यूशन और विक्रेता गदागंज क्षेत्र के कटरा निवासी दुकानदार राजेश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा सिद्धी भोग सिंघारा आटे का नमूना फेल होने पर विक्रेता दक्षिणी बाजार शिवगढ़ निवासी ऋषभ गुप्ता व सतीश गुप्ता के खिलाफ मुकदमा किया गया। कान्हा भोग कुट्टू आटे का नमूना फेल होने पर आनंद नगर निवासी अंजनी वैश्य, बूंदी का नमूना फेल होने पर जोशियाना पुल निवासी जितेंद्र शर्मा, साबूदाना व मूंगफली का नमूना फेल होने पर शांति नगर निवासी अनिकेत बाजपेयी, त्रिमूर्ति ब्रांड नमकीन का नमूना फेल होने पर कैपरगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता, पेठे का नमूना फेल होने पर मिलएरिया क्षेत्र के बालापुर निवासी राजेंद्र सैनी, व पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी रुद्र नारायण पांडेय के खिलाफ एडीएम प्रशासन के कोर्ट में मुकदमा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खाद्य पदार्थों के नमने प्रयोगशाला की जांच में फेल होने के बाद मुकदमों की पैरवी कराकर कारोबारियों पर अधिक से अधिक जुर्माना कराया जाएगा।

-अजीत कुमार राय, सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय-एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed