फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of lohia sansthan in case of pregnant woman

लोहिया संस्थानः कराह रही गर्भवती को कतार में लगाया, वहीं हो गया प्रसव, मचा हड़कंप

Tue, 07 Jul 2020 10:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Jul 2020 10:28 AM IST
विज्ञापन
carelessness of lohia sansthan in case of pregnant woman
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के लोहिया संस्थान में सोमवार को बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती को भी कोरोना जांच के लिए कतार में खड़ा करवा दिया गया। इसी दौरान उसका प्रसव हो गया। आनन-फानन महिला को इमरजेंसी में भर्ती किया गया। लोहिया संस्थान प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन


वहीं, डॉक्टर समेत पांच लोगों को ड्यूटी से हटा दिया गया। साथ ही स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उधर, जच्चा-बच्चा की स्थिति ठीक है। इंदिरानगर सेक्टर ए निवासी कल्पना दीक्षित सुबह करीब 8 बजे लोहिया संस्थान पहुंचीं। वह प्रसव पीड़ा से कराह रही थीं, फिर भी डॉक्टर घंटे भर तक उसे टरकाते रहे।
विज्ञापन


बाद में कोरोना जांच के लिए कहा गया। आरोप है कि जांच के लिए रुपये जमा करने को कहा गया। पति रुपयों का इंतजाम करने चले गए। इसी दौरान कतार में लगी गर्भवती को रक्तस्राव होने लगा। तेज दर्द के बाद कल्पना वहीं गिर पड़ीं। तीमारदार की सूचना पर डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचे तब तक प्रसव हो गया था। पति अमन दीक्षित का आरोप है कि एक दिन पहले भी वह इमरजेंसी में आए थे और पत्नी को भर्ती करने की गुजारिश की थी, लेकिन डॉक्टरों ने लौटा दिया। सोमवार को भी उन्हें घंटों दौड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोषी के खिलाफ होगी कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर व कर्मचारी पहुंचे और जच्चा-बच्चा को इमरजेंसी में भर्ती कराया। दोपहर बाद तक संस्थान के अधिकारी कुछ भी बताने से बचते रहे। एक अधिकारी ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसा कोई मामला ही नहीं है।

जच्चा-बच्चा की स्थिति ठीक है। उनकी कोरोना की भी जांच कराई गई है। वहीं, एक कंसल्टेंट, दो सीनियर व दो जूनियर रेजिडेंट को ड्यूटी से हटा दिया गया है। जांच कमेटी को जो दोषी मिलेंगे, उन पर सख्त कार्रवाई होगी। - डॉ. श्रीकेश सिंह, मीडिया प्रभारी लोहिया संस्थान

जांच कमेटी पर उठे सवाल

मामले की जांच की जिम्मेदारी हॉस्पिटल ब्लॉक की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सरिता सक्सेना को सौंपी गई है। वह तीन दिन में रिपोर्ट देगी। प्रसूता के परिजनों का कहना है कि चिकित्सा अधीक्षक खुद पूरी व्यवस्था के लिए जिम्मेदार होता है। दूसरी बात यह है कि वह खुद महिला रोग विभाग में कार्यरत हैं। ऐसे में उनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed