फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   carelessness of balrampur hospital, mattresses used by corona patients thrown in open

लखनऊ: सामने आई घोर लापरवाही, खुले में फेंक दिए गए कोरोना मरीजों के इस्तेमाल किए हुए गद्दे

Sat, 11 Apr 2020 05:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Apr 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
carelessness of balrampur hospital, mattresses used by corona patients thrown in open
कोरोना मरीजों के इस्तेमाल किए हुए गद्दे बाहर पड़े हुए हैं। - फोटो : amar ujala

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इस्तेमाल किए हुए गद्दे व अन्य सामान खुले में बाहर फेंक दिया गया। यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि वार्ड दो में भर्ती रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों ने इन गद्दों का इस्तेमाल किया था। शुक्रवार को कर्मचारी व अन्य इन गद्दों के पास से गुजरते रहे। ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा है। वार्ड नंबर दो में 13 लोग भर्ती थे जो कि तब्लीगी जमात के थे।
विज्ञापन


पांच दिन पहले मरीजों को बीकेटी के रामसागर मिश्र अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इसके बाद जमातियों के इस्तेमाल किए हुए गद्दे खुले में फेंक दिए गए।

अन्य जमातियों में भी संक्रमण फैलने का खतरा

यह तब है जब स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों के इस्तेमाल किए गए सामान को सही से डिस्पोज करने की गाइडलाइन जारी की हुई है। इसी वार्ड से चंद कदमों की दूरी पर 14 अन्य जमाती भी क्वारंटीन है। उनमें भी संक्रमण फैलने का खतरा है।

सीएमएस आरके गुप्ता का कहना है कि वार्ड को सैनिटाइज कर चुके हैं। इसके अलावा गद्दों को भी बाहर रखने से पहले सैनिटाइज किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed