फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car riders try to kidnap a girl in Vibhootilkhand

पॉश इलाके विभूतिखंड में युवती को अगवा करने की कोशिश, कार सवार शोहदों की करतूत, गार्डों ने बचाया

Thu, 15 Sep 2022 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Car riders try to kidnap a girl in Vibhootilkhand
युवती को अगवा करने की कोशिश में पुलिस कर रही अपने स्तर से पड़ताल। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विभूतिखंड में युवती के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली यह घटना 12 सितंबर की रात करीब तीन बजे की है।
विज्ञापन

कार सवार शोहदों ने आधा किलोमीटर तक युवती का पीछा किया। युवती भागते हुए एल्डिको एलीगेंस अपार्टमेंट पहुंची और मदद मांगी।
तत्परता दिखाते हुए गार्ड डरी-सहमी युवती को सुरक्षित परिसर में ले गए और गेट पर ताला लगा दिया। इससे उसकी जान बच सकी।
करीब दो घंटे बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे गार्डों की सूचना पर आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व विभूतिखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान घटना से घबराई युवती पार्क में बैठी रही।
डीसीपी पूर्वी प्राची सिंह के मुताबिक, पूछताछ में युवती ने बताया कि वह एक ब्लॉगर है। उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल, परिवार ने कार्रवाई से इनकार किया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, एक मॉल में पार्टी के बाद युवती देर रात करीब ढाई बजे विभूतिखंड स्थित फ्लैट पर कार से जा रही थी।
इस दौरान एक निजी स्टोर पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुकी। बाहर निकली तो काली व सफेद कार सवार शोहदे उससे छेड़छाड़ करने लगे।
इससे घबराई युवती कार छोड़कर पैदल ही चलने लगी। शोहदों को पीछा करते देख युवती करीब आधा किलोमीटर तक भागी और एल्डिको एलीगेंस अपार्टमेंट पहुंची।
जहां गार्डों ने उसकी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान भी शोहदों ने अपार्टमेंट के करीब चार-पांच चक्कर लगाए।
अपार्टमेंट में रहने वाले पूर्व डीजीपी एके जैन ने बताया कि गार्डों ने सराहनीय काम किया है। इस तरह की घटना को देखते हुए सोसायटी में आपातकालीन स्थिति के सभी नंबर लिखकर चस्पा कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed