फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car ran over three innocent crossing road in Lucknow Police claim Children riding car accident

UP: सड़क पार कर रहे तीन मासूमों को कार ने रौंदा, घटना CCTV में हुई कैद; अब पुलिस ने किया ये दावा

Wed, 19 Jul 2023 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Jul 2023 09:12 AM IST
सार

लखनऊ के मलिहाबाद के सिंधरवा काजीखेड़ा गांव में सड़क पार कर रहे तीन मासूमों को कार ने रौंद दिया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस का दावा है कि बच्चों पर कार चढ़ना हादसा है। हत्या के प्रयास के सुबूत नहीं है। वहीं, परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

Car ran over three innocent crossing road in Lucknow Police claim Children riding car accident
तीन मासूमों को कार ने रौंदा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के मलिहाबाद के सिंधरवा काजीखेड़ा गांव में बच्चों पर कार चढ़ने के मामले में पुलिस ने दावा किया है कि ये हादसा है। हत्या के प्रयास के सुबूत नहीं मिले हैं। इसी आधार पर हत्या के प्रयास की धारा हटा दी गई है। कार चालक पर सिर्फ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई। इसके बाद एसीपी कोर्ट से जमानत दे दी गई।


बीते बृहस्पतिवार को काजीखेड़ा निवासी वीरेंद्र कुमार के तीन बच्चे शिवानी (8) स्नेहा (4) और कृष्णा (3) सड़क किनारे से गुजर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार अचानक से तीनों बच्चों की तरफ मुड़ी और इन्हें टक्कर मारकर दी। गनीमत रही कि किसी की जान नहीं गई। 


तीनों बच्चे घायल हो गए। इसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने वीरेंद्र की तहरीर पर कार चालक गोविंद पर हत्या के प्रयास की धारा में एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चालान सिर्फ शांतिभंग में किया। 
विज्ञापन


इस संबंध में मंगलवार को डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बयान जारी कर दावा किया कि गोविंद ने इरादतन ऐसा नहीं किया था। वह कार को नियंत्रित नहीं कर पाया था। ये महज एक हादसा है। हत्या के प्रयास के संबंध में सुबूत न मिलने पर गंभीर धारा हटा दी गई।

पीड़ित संतुष्ट नहीं
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि गोविंद ने रंजिश में उनके बच्चों पर कार चढ़ाई थी। आरोपी गोविंद यादव की जिसने जमीन ली है उसी ने पुलिस को झूठी गवाही दिलाई है, जिससे पुलिस ने 307 की धारा हटा दी है।

उनका ये भी कहना है कि घटना के बाद आरोपी पक्ष ने उनके घर पर पहुंचकर जान से मारने की धमकी दी थी। उससे संबंधित धाराएं बढ़नी चाहिए। पुलिस अफसरों का कहना है कि जो भी आरोप हैं, उनकी जांच की जा रही है।
 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed