{"_id":"63e332aba8bcae0d5d08b307","slug":"car-owner-murdered-after-kidnapping-in-lucknow-body-stuffed-in-a-sack-and-thrown-into-a-well-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: लखनऊ में अपहरण के बाद कार मालिक की हत्या, शव बोरी में भरकर कुएं में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: लखनऊ में अपहरण के बाद कार मालिक की हत्या, शव बोरी में भरकर कुएं में फेंका
Wed, 08 Feb 2023 03:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Feb 2023 03:22 PM IST
सार
लखनऊ में रुपयों के लिए दोस्तों ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों राज खोला।
विज्ञापन
मृतक के घर गमगीन परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा गांव से कार समेत एक फरवरी से लापता कार मालिक का शव बुधवार की सुबह कुएं से बरामद हुआ है। कार मालिक राम अचल की हत्या कर हत्यारों ने शव बोरी में भरकर कुएं में फेंक दिया था। पुलिस ने हत्या में शामिल चार लोगों को हिरासत में लिया है।
आठ दिन पहले कार लेकर बुकिंग पर जाने की बात कहकर रामअचल घर से निकला था, जिसके बाद नशेड़ी दोस्तों ने शराब पिलाकर कार गोसाईंगंज में एक ज्वैलर्स के यहां एक लाख रुपये में गिरवी रखवाई, फिर चलती कार में दोस्तों ने एक लाख रुपये के लालच में लोहे की रॉड सिर पर मारकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद शव को बोरी में भरकर मेड़ई खेड़ा गांव के पुलिस सहायता केंद्र से सौ मीटर की दूरी पर स्थित कुएं में फेक दिया था। हिरासत में लिए गए आरोपियों ने बताया कि जिस दिन वह लापता हुआ था उसी दिन रामअचल की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के मोबाइल की सीडीआर रिपोर्ट मिलने के बाद छानबीन की तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मंगलवार की रात आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, आरोपियों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो हत्या की वारदात का खुलासा हुआ।