{"_id":"8b2b123b966f25aedc18ae0b1f7a0e22","slug":"car-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"लपटों में घिरी कार, बाल-बाल बचे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लपटों में घिरी कार, बाल-बाल बचे सवार
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 22 Oct 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौसी एयरपोर्ट से सोमवार को सवारी लेकर निकली गाड़ी बंगला बाजार पुल के पास पहुंची ही थी कि धुआं निकलने के साथ ही अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते ड्राइवर ने गाड़ी किनारे रोकने के साथ ही समय रहते सवारी को उतार दिया।
सूचना पर पहुंचे दमकल दस्ते ने लपटों पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे का कारण एसी में शॉर्टसर्किट बताया जा रहा है।
सरोजनीनगर के तीन नंबर बगिया चिल्लावां निवासी अलीम सिद्दीकी टैक्सी चालक है। दोपहर सवा बारह बजे अलीम इंडिगो कार से सवारी लेने अमौसी एयरपोर्ट पहुंचा।
सवारी को बैठाने के बाद वीआईपी रोड होते हुए बंगला बाजार पुल के पास पहुंचा ही था, की कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। अलीम ने कार रोकी ओर बोनट खोलने जा ही रहा था कि अचानक लपटें निकलने लगीं।
सवारी को उतारने के साथ ही आननफानन डिग्गी खोलकर सामान निकाला। इस बीच पूरी कार लपटों से घिर गई। बीच सड़क पर कार को धूं-धूं जलता देख अफरातफरी मच गई।
आसपास मौजूद लोगों ने मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस बीच मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने आग बुझाई।