{"_id":"64f332e44e47f2303f010d74","slug":"car-fell-into-ravine-constable-injured-raebareli-news-c-101-1-slko1031-3509-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खड्ड में गिरी कार, दरोगा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खड्ड में गिरी कार, दरोगा घायल
Sat, 02 Sep 2023 06:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 02 Sep 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या १५, १६
नसीराबाद (रायबरेली)। नसीराबाद थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक विवेक तिवारी शुक्रवार की रात अपनी निजी कार से परशदेपुर आ रहे थे। सलोन-जायस मार्ग पर रामबाग के पहले सड़क पर एक गाड़ी खड़ी थी। उसी को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दरोगा के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सीएचसी सलोन में दरोगा का इलाज कराया गया। नसीराबाद थानाध्यक्ष ने बताया कि दरोगा अपनी निजी कार से परशदेपुर जा रहे थे। सड़क पर खड़ी गाड़ी को बचाने में हादसा हुआ है। इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। संवाद
शराब लदा ट्रक खड्ड में पलटा, 18 लाख का नुकसान
फोटो संख्या 1
शिवगढ़ (रायबरेली)। गोरखपुर से एक ट्रक देशी शराब लादकर फतेहपुर जा रहा था। क्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग स्थित अल्पीखेड़ा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रक खड्ड में पलट गया। इससे ट्रक में लदी करीब 18 लाख कीमत की देशी शराब का नुकसान हुआ। सूचना पर आबकारी निरीक्षक बछरावां आनंद पाठक और थानेदार अरविंद सिंह मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि जिस स्थान पर ट्रक पलटा था, वहां पर पानी भरा था। ट्रक पर करीब 800 पेटी देशी शराब लदी थी। आधे से ज्यादा शराब नष्ट हो गई। करीब 18 लाख का नुकसान हुआ। शेष देशी शराब की पेटियों को दूसरे वाहन से फतेहपुर भेजा गया। संवाद