{"_id":"67a7c032761a8630f100a752","slug":"car-driver-injured-in-attack-succumbs-three-accused-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1069439-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हमले में घायल कार चालक ने दम तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हमले में घायल कार चालक ने दम तोड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 28 जनवरी की रात में रायबरेली के हरचंदपुर टेगना निवासी विरेंद्र सिंह पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया था। विरेंद्र का पीजीआई में इलाज चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने कार मालिक ट्रांसपोर्टर का काम करने वाले अमनप्रीत सिंह की तहरीर पर हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक गैर इरादतन हत्या के आरोप में सेक्टर आई आशियाना निवासी कल्लू, चिंटू व सेक्टर-एल निवासी रिंकू को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि 28 जनवरी की रात अमनप्रीत परिवार के साथ घर जा रहे थे। गाड़ी चालक विरेंद्र चला रहे थे। अमनप्रीत के घर की गली में कल्लू, रिंकू कुमार, चिंटू और अन्य युवकों ने अभद्रता कर वाहन को गाड़ी दूसरी गली से ले जाने के लिए कहा।
विरेंद्र ने हटने की बात कही तो आरोपी भड़क गए और उसे कार से बाहर खींचकर ईंट से हमला कर दिया। अमनप्रीत ने पुलिस को सूचना दी। विरेंद्र को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। यहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर और फिर लोहिया, पीजीआई भेजा गया। यहां विरेंद्र की मौत हो गई।