फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   car collapse 6 people in sitapur

बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को रौंदा, दो की मौत

Sun, 08 Nov 2015 11:52 PM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
car collapse 6 people in sitapur

यूपी के सीतापुर जिले के हरगांव में तुर्तीपुर तिराहे के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार आल्टो कार ने सड़क किनारे खड़े छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अज्ञात समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। खबर पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


हरगांव के तुर्तीपुर तिराहे के पास शनिवार शाम करीब चार बजे पंक्चर की दुकान के पास कई लोग खड़े थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार आल्टो कार इन लोगों को रौंदती हुई निकल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार खड़ी करके भागा चालक

car collapse 6 people in sitapur

हादसे में एक अज्ञात समेत छह लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने कार को रोकने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। उधर, घायलों को जब तक हरगांव सीएचसी भेजा जाता, क्षेत्र के राही निवासी शैलेंद्र (34) पुत्र श्रीकृष्ण व सीताराम (60) पुत्र संकटा की मौत हो गई।

हादसे में एक अज्ञात समेत चार लोग जख्मी हो गए। उधर, घबराया कार चालक घटनास्थल से कुछ दूर आगे कार खड़ी कर मौके से भाग निकला। घायलों में हरगांव के राही निवासी बाबूराम, रामू, व तुर्तीपुर निवासी मोहय्यददीन शामिल हैं। इन लोगों को हरगांव सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed