फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car became a ball of fire in Rae Bareli: Car couple returning home from marriage burnt alive, son-granddaughter scorched

रायबरेली में आग का गोला बनी कार : शादी से घर लौट रहे कार सवार दंपती जिंदा जले, बेटा-नातिन झुलसे

Mon, 07 Feb 2022 09:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, रायबरेली Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 07 Feb 2022 09:05 PM IST
सार

रविवार रात रायबरेली-बांदा हाईवे पर पुलिया से टकराकर एक कार आग का गोला बन गई। इससे कार पर सवार दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। बुजुर्ग ने वाहन में ही दम तोड़ा, जबकि महिला की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हुई।

विज्ञापन

विस्तार

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात रायबरेली-बांदा हाईवे पर पुलिया से टकराकर एक कार आग का गोला बन गई। इससे कार पर सवार दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि बैंक कर्मी बेटा-नातिन गंभीर रूप से झुलस गए। बुजुर्ग ने वाहन में ही दम तोड़ा, जबकि महिला की लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में मौत हुई। यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी शादी समारोह से घर लौट रहे थे। बैंक कर्मी बेटे और नातिन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ लालगंज महिपाल पाठक ने पहुंचकर घटना की जांच की। 

विज्ञापन


सरेनी थाना क्षेत्र के भूपगंज निवासी एवं बैंक मैनेजर अनुज कुमार (30) रायबरेली शहर में सम्राट नगर मोहल्ले में किराए के मकान में परिवार समेत रहता है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत उन्नाव गया था। देर रात अपनी ईको स्पोर्ट्स कार से पिता रिटायर्ड शिक्षक सोहनलाल (70), मां चंद्रावती (68) और भांजी आस्था (16) के साथ रायबरेली वापस लौट रहा था। रायबरेली-बांदा हाईवे स्थित किलौली गांव के पास कार सड़क किनारे पुलिया से जा टकराई। पुलिया से टकराते ही कार धू-धू करके जलने लगी। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। 
विज्ञापन


पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग बुझाकर सभी को बाहर निकाला गया। इस दौरान अनुज के पिता सोहनलाल की कार में ही जिंदा जलकर मौत हो गई। अनुज, उसकी मां और भांजी को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से उसकी मां चंद्रावती, भांजी आस्था को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में चंद्रावती ने दम तोड़ दिया, जबकि उसकी भांजी का इलाज चल रहा है। अनुुज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जो खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed