फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Capable workers are the foundation of a strong organization: Brajesh Pathak

सक्षम कार्यकर्ता सशक्त संगठन की नींव : ब्रजेश पाठक

Wed, 01 Apr 2026 02:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Capable workers are the foundation of a strong organization: Brajesh Pathak
कार्यशाला में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
लखनऊ। महानगर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंगलवार को कैंट मंडल दो में प्रशिक्षण कार्यशाला में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार और सिद्धांत अब भी संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक हैं। एक सक्षम कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन की नींव होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठन की कार्यप्रणाली और जनसेवा के उद्देश्य से जोड़ना ही इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने इस मौके पर लगाई गई प्रदर्शनी भी देखी। प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियां, सांसद एवं विधायक की ओर से क्षेत्र में किए गए विकास कार्य, पार्टी के इतिहास और विचारधारा से जुड़े चित्रों को लगाया गया था। इस मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed