{"_id":"2f51747b614f395ebd9fce246f3771e0","slug":"cantonment-board-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद को मिली पहली महिला उपाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद को मिली पहली महिला उपाध्यक्ष
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी परिषद सदस्य सुमन वैश्य सोमवार को अप्रत्याशित जीत दर्ज करते हुए पहली महिला उपाध्यक्ष बन गईं।
विज्ञापन
वह छावनी परिषद की 18वीं उपाध्यक्ष के रूप में अगली बोर्ड बैठक में शपथ ग्रहण करेंगी। निवर्तमान उपाध्यक्ष रतन सिंघानिया को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
छावनी परिषद सदन और उपाध्यक्ष का कार्यकाल 14 जून 2013 को समाप्त हो गया था। रक्षा मंत्रालय ने सदन का कार्यकाल तो 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया, लेकिन उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराने का आदेश जारी किया था।
विज्ञापन
ए श्रेणी की लखनऊ छावनी परिषद के आठ सदस्यों ने अपना उपाध्यक्ष चुनने के लिए सोमवार को बोर्ड बैठक आयोजित की। बैठक के शुरू होते ही मुख्य अधिशासी अधिकारी शोभा गुप्ता ने सचिव और नए नामित सदस्य कर्नल क्यू एसएस मिश्र को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद परिषद अध्यक्ष मेजर जनरल सुरेश गुप्ता ने नामांकन की कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए। इस पर निवर्तमान उपाध्यक्ष रतन सिंघानिया ने अपनी दावेदारी का प्रस्ताव रखा।
इसके बाद डॉक्टर रंजीता शर्मा और राम चंदर यादव ने अपनी उम्मीदवारी घोषित करते हुए सदस्यों से समर्थन मांगा। इस बीच, अमित शुक्ल ने सुमन वैश्य के नाम का समर्थन करते हुए उनकी दावेदारी भी पेश कर दी।
अब तक उपाध्यक्ष चुनाव की दौड़ से दूर रहीं सुमन वैश्य अचानक मैदान में आ गईं। जगदीश प्रसाद, डॉ. रंजीता शर्मा और राम चंद्र यादव ने सुमन वैश्य को समर्थन दे दिया।
रतन सिंघानिया को अशफाक कुरैशी और रूपा देवी का वोट हासिल हुआ। वहीं, सुमन वैश्य पांच-तीन से बहुमत हासिल कर लखनऊ छावनी परिषद की पहली महिला उपाध्यक्ष बन गईं।
मेजर जनरल सुरेश गुप्ता ने सुमन वैश्य को जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। उनकी शपथ अगली बोर्ड बैठक में होगी।