{"_id":"5fca57258ebc3ecf591ae72a","slug":"candidates-of-fatehpur-army-recruitment-rally-from-7-will-get-call-letter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिसंबर से फतेहपुर सेना भर्ती रैली के उम्मीदवारों को मिलेगा कॉल लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिसंबर से फतेहपुर सेना भर्ती रैली के उम्मीदवारों को मिलेगा कॉल लेटर
Fri, 04 Dec 2020 09:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Indian Army Soldiers
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सेना भर्ती रैली की एक नवंबर को हुई सामान्य प्रवेश परीक्षा के सफल उम्मीदवारों को कॉलअप पत्रों का वितरण मध्य कमान मुख्यालय से 7 दिसंबर से शुरू होगा। मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि मेरिट सूची के उम्मीदवारों को प्रशिक्षण केंद्रों पर भेजने के लिए कॉल अप पत्रों के लिए सूचना भेजी गई है। उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि सरकार द्वारा जारी कोविड से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करें। कार्यालय आने पर मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके अलावा उन्हें कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट साथ लानी पड़ेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि कॉलअप पत्रों के वितरण की सूची के अनुसार 7 को 1001 से 2270 तक नौ बजे से शाम पांच बजे तक, 8 दिसंबर को 2271 से 3490 तक नौ बजे से शाम पांच बजे तक, नौ दिसंबर को 3491 से 6050 तक नौ बजे से पांच बजे तक और 10 दिसंबर को 6051 से आगे तक नौ बजे से शाम पांच बजे तक लेटर मिलेगा।