{"_id":"5dc146688ebc3e014f2604d2","slug":"candidates-elected-in-by-poll-of-uttar-pradesh-take-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में नवनिर्वाचित तजीन, राजकुमार, मैथानी, सरोज व राजभर ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में नवनिर्वाचित तजीन, राजकुमार, मैथानी, सरोज व राजभर ने ली शपथ
Tue, 05 Nov 2019 03:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Nov 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
shapath
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने उपचुनाव में नवनिर्वाचित पांच विधायकों को सोमवार को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलाई। इनमें रामपुर की विधायक डॉ. तजीन फातिमा, अलीगढ़ के इगलास से राजकुमार सहयोगी, कानपुर नगर के गोविंद नगर से सुरेंद्र मैथानी, बहराइच के बलहा की विधायक सरोज सोनकर एवं मऊ के घोसी क्षेत्र से विधायक विजय कुमार राजभर शामिल हैं।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को संविधान, विधानसभा कार्य संचालन नियमावली एवं स्वलिखित पुस्तक हिंद स्वराज्य का पुनर्पाठ भेंट की। साथ ही अपेक्षा जताई कि सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर वे अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन