फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cancer treatment is available in SGPGI Lucknow.

SGPGI Lucknow: एसजीपीजीआई में बेहतर होगा कैंसर का इलाज, लगाई जा रहीं दो मशीनें

Thu, 16 May 2024 03:44 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 16 May 2024 03:44 PM IST
सार

एसजीपीजीआई में एडवांस लीनियर एक्सीलरेटर और वाइड बोर्ड सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएंगी। दोनों में खबरी 34 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

विज्ञापन
cancer treatment is available in SGPGI Lucknow.
एसजीपीजीआई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में कैंसर का इलाज अब और बेहतर हो सकेगा। मरीजों के लिए यहां दो नई मशीनें लगाई जा रही हैं। इनमें एक नई एडवांस लीनियर एक्सीलरेटर मशीन है, जिसकी लागत 25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा नौ करोड़ रुपये से वाइड बोर्ड सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इन मशीनों की मदद से कैंसर के मरीजों की रेडिएशन और उसकी प्लानिंग दोनों पर ही अब बेहतर काम हो सकेगा।

विज्ञापन


संस्थान के डीन और रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शालीन कुमार ने बताया कि कैंसर के इलाज में रेडिएशन अहम भूमिका अदा करता है। अभी तक इसकी प्लानिंग के लिए कोई मशीन नहीं थी। अब इन नई मशीनों से ऐसा करना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम केजरीवाल बोले- मोदी की सरकार बनते ही हटाए जाएंगे योगी, अखिलेश बोले - 140 सीटों से ज्यादा नहीं जीतेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - कर्नाटक के डिप्टी सीएम बोले- इंडिया गठबंधन जीतेगा 300 सीटें, प्रधानमंत्री का फैसला चुनाव बाद होगा


बताया कि अब सीटी स्कैन के माध्यम से मरीज की वर्चुअल इमेज तैयार हो जाती है। इसके बाद हम इस मशीन की मदद से यह प्लान करते हैं कि उसे रेडिएशन किस जगह से और कैसे देनी है। ऐसा करने से कैंसरग्रस्त हिस्से के अलावा अन्य स्थानों पर दुष्प्रभाव नहीं होता है। इस तकनीक को वर्चुअल सिमुलेशन कहा जाता है। इन मशीनों के लिए शासन की ओर से अनुदान दिया जा चुका है। अब इन मशीनों को लगाया जाएगा।

इसके साथ ही संस्थान में एक और लीनैक मशीन अगले महीने में लग जाएगी। इस समय पीजीआई में एक लीनैक मशीन है, जिससे मरीजों का काफी दबाव है। इन्हें काफी इंतजार करना पड़ता है। अब दो मशीनें हो जाने पर मरीजों की वेटिंग कम हो जाएगी। बताया कि संस्थान में पहले दो लीनैक मशीन थीं। इनमें से एक को पुरानी हो जाने से कबाड़ घोषित किया जा चुका है। इसके बाद वेटिंग और बढ़ गई है। लीनैक मशीन के माध्यम से भी मरीजों को रेडिएशन की डोज दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed