{"_id":"679a93c572de2e860909e9d5","slug":"cancer-patients-can-be-x-rayed-on-their-beds-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1055312-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: कैंसर मरीजों का बेड पर हो सकेगा एक्स-रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: कैंसर मरीजों का बेड पर हो सकेगा एक्स-रे
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में अब बेड पर ही मरीजों का एक्स-रे हो सकेगा। इसके लिए संस्थान को आधुनिक मोबाइल सी-आर्म सिस्टम के लिए एक करोड़ रुपये का बजट मिला है। अब इसकी खरीद प्रक्रिया चल रही है। यह मशीन आर्थोपैडिक विभाग में लगाई जाएगी।
सी-आर्म सिस्टम लचीली होता है। इसकी हाथ जैसी आकृति से विभिन्न स्थिति में जांच करना संभव होता है। मरीज को हिलना-डुलना नहीं पड़ता।
यह मशीन मरीज के बेड के पास लगा ली जाती है, जिससे आसानी से जांच हो जाती है। इसके विपरीत साधारण मशीन में मरीज को एक्स-रे रूम तक जाना पड़ता है। मोबाइल एक्स-रे मशीन मरीज के बेड के पास पहुंच जाती है, लेकिन इसमें भी मरीज को हिलना-डुलना पड़ता है।
55 लाख रुपये से आएंगे अन्य उपकरण
आर्थोपेडिक्स विभाग को सी-आर्म सिस्टम के साथ 55 लाख रुपये के अन्य उपकरण भी मिले हैं। इनमें 35 लाख रुपये की लागत से इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन भी है। इसका इस्तेमाल सर्जरी के दौरान हड्डी में छेद करने के लिए होता है। इसी तरह 20 लाख रुपये से सर्जरी से संबंधित अन्य उपकरण खरीदे जाने हैं।