फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cancer patient gang-raped​ by relatives

एक ही दिन में दो बार हवस का शिकार बनी कैंसर पीड़िता, पहले परिचित फिर राहगीर ने किया दुष्कर्म

Mon, 11 Dec 2017 10:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 Dec 2017 10:55 AM IST
विज्ञापन
cancer patient gang-raped by relatives

प्रदेश के डीजीपी के आदेश के बाद यूपी पुलिस नारी सुरक्षा सप्ताह मना रही है। इसी दौरान राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर इलाके में ब्लड कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की शनिवार रात गैंगरेप का शिकार हो गई। दो दोस्तों ने बाइक से घुमाने के बहाने एक कोठरी में ले जाकर दुष्कर्म किया। चार घंटे बाद सड़क पर छोड़कर भाग निकले। सुनसान सड़क पर खड़ी रो रही लड़की ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार से लिफ्ट मांगी।

विज्ञापन

 
चार बेटियों के पिता ने घर छोड़ने के बहाने एकांत में ले जाकर दरिंदगी की और फिर सड़क पर छोड़कर चला गया। लड़की रविवार भोर अस्तव्यस्त हालत में घर पहुंची। कैंसर पीड़ित लड़की से गैंगरेप से हड़कंप मच गया। पुलिस ने गैंगरेप के एक आरोपी और लिफ्ट देकर दरिंदगी करने वाले ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एएसपी सिटी पूर्वी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि सरोजनीनगर इलाके के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय ब्लड कैंसर पीड़ित लड़की शनिवार शाम 4:30 बजे घर से कुछ दूर स्थित चिल्लावां बाजार गई थी। वहां पड़ोस के गांव रहीमाबाद निवासी शुभम अपने एक दोस्त के साथ मिला। शुभम से लड़की की दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बातचीत के बाद शुभम ने उसे घुमाने के बहाने अपने दोस्त के साथ बाइक पर बैठाया और गांव नटकुर के पास सुनसान स्थान पर बनी कोठरी में ले जाकर शुभम व उसके दोस्त ने लड़की से दुष्कर्म किया। चार घंटे बाद रात 11 बजे लड़की को सड़क पर छोड़कर दोनों आरोपी भाग निकले।

घर छोड़ने के बहाने किया दुष्कर्म

cancer patient gang-raped by relatives
प्रतीकात्मक तस्वीर

दरिंदगी का शिकार बनी लड़की अस्तव्यस्त हालत में सुनसान सड़क के किनारे खड़ी किसी मददगार का इंतजार कर रही थी। इस बीच बुलेट मोटरसाइकिल आते दिखी। उस पर सवार व्यक्ति ने लड़की को लिफ्ट दी।

घर छोड़ने के बजाय सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया और बंथरा-बिजनौर रोड पर छोड़कर चलता बना। बातचीत के दौरान उसने अपना परिचय गांव रायसिंह खेड़ा निवासी वीरेंद्र यादव के रूप में दिया था।

दरिंदगी का शिकार लड़की भोर तीन बजे घर लौटी। माता-पिता को रोते हुए आपबीती सुनाई। ब्लड कैंसर पीड़ित बेटी से सामूहिक दुष्कर्म का पता चलने पर परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

मुख्य आरोपी शुभम फरार हो गया, जबकि उसके दोस्त सुमित और लिफ्ट देकर दुष्कर्म करने वाले वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मिट्टी की ठेकेदारी व दलाली करने वाले वीरेंद्र एक बेटे व चार बेटियों का पिता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed