फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   campaign will be run to stop illigal liquor business.

यूपी: होली पर अवैध शराब के कारोबार को रोकने के अभियान में तेजी, 31 मार्च तक चलेगा अभियान

Wed, 09 Mar 2022 11:02 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Mar 2022 11:02 AM IST
सार

यूपी के आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान 31 मार्च तक अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए तेजी से अभियान चलाएगा।

विज्ञापन
campaign will be run to stop illigal liquor business.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

होली के मौके पर अवैध शराब के कारोबार को रोकने के लिए आबकारी विभाग ने कमर कस ली है। अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि 5 जनवरी से 31 मार्च तक चलने वाले विशेष प्रवर्तन अभियान को और तेज कर दिया गया है। इसके तहत डीएम, एसएसपी, एसपी के माध्यम से आबकारी, पुलिस एवं प्रशासन की संयुक्त टीमें गठित कर अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के अड्डों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने बताया कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब के कारोबार व तस्करी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसे रोकने के लिए व्यापार कर, परिवहन, नगरपालिका, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों सहित ग्राम प्रधान, चौकीदार, लेखपाल व लाइसेंसधारियों की एक संयुक्त बैठक पुलिस और आबकारी विभाग के साथ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान में अब तक एक लाख 33 हजार 652 छापे मारे गए। इस दौरान 19,583 मुकदमे दर्ज कर 4,669 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया और 11,08,489 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। अवैध शराब के कारोबार के बारे में कोई भी आबकारी विभाग के टोल फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर सूचना दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed