{"_id":"eaade83e5daf569e90b69b235bcfc204","slug":"camp-at-kudiyaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं को करेंगे पर्यावरण के प्रति जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं को करेंगे पर्यावरण के प्रति जागरूक
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 16 Nov 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा एवं गुरू पूर्णिमा जयन्ती के पावन पर्व पर नागरिक सुरक्षा कोर, लखनऊ, प्रखण्ड-चौक की सी.एच.फोर शाखा ने खास तैयारी की है।
विज्ञापन
शाखा ने कुडि़या घाट पर एक कैम्प का आयोजन प्रातः 06.00 बजे से किया है।
जिसके तहत श्रद्धालुओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने, मेले में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, प्राथमिक उपचार सुविधा, खोया पाया की सूचना प्रसारित करने की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस कैंप में हेतु नागरिक सुरक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, राज्यमंत्री मनोज कुमार पारस, राज्यमंत्री (स्व0प्रभार), अभिषेक मिश्र, क्षेत्रीय विधायक मो. रेहान नईम, एम.एल.सी बुक्कल नवाब, सांसद लाल जी टण्डन, नगर प्रमुख दिनेश कुमार शर्मा, सहित और कई गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के नागरिकों से भी इस इसमें सहयोग करने की अपील की गई है।