{"_id":"5922962b4f1c1b417353676c","slug":"cag-report-on-government-schools-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में घट रही बच्चों की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में घट रही बच्चों की संख्या, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 May 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सरकारी बेसिक स्कूलों में छात्रों की संख्या लगातार कम हो रही है। जहां निजी स्कूलों में पिछले सात बरसों में बच्चों की संख्या में 36.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, वहीं सरकारी स्कूलों में इस अवधि में 18.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
इसका खुलासा हाल ही में विधानसभा में रखी गई कैग रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वर्ष 2012-13 में 3.71 करोड़ बच्चे थे, जो 2015-16 में घट कर 3.64 करोड़ रह गए।
विज्ञापन
2010-16 के बीच जहां प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की संख्या 36.5 फीसदी बढ़ी, वहीं सरकारी स्कूलों में यह संख्या 18.6 फीसदी गिरी। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2010-16 के बीच प्रति वर्ष 20 लाख बच्चों ने बीच में ही पढ़ाई छोड़ी, पर सरकार इस संख्या को महज 63 हजार प्रति वर्ष बता रही है। स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति की हालत तो और भी दयनीय है।
विज्ञापन
कैग की ऑडिट टीम ने प्रदेश के 428 स्कूलों को चेक किया। यहां 51649 बच्चे पंजीकृत थे, पर उपस्थित 13861 ही मिले। यानी, महज 27 फीसदी बच्चे ही नियमित स्कूल आ रहे थे। कैग रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 2011-12 में बच्चों को यूनिफॉर्म का एक सेट दिया गया, जबकि दो सेट दिए जाने थे और बजट भी दो सेट के हिसाब से ही जारी किया गया था।