फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CAG Report: Financial position of Uttar Pradesh is good says report.

CAG Report: लगातार सुधर रही यूपी की वित्तीय सेहत, सामाजिक सेवाओं पर सबसे ज्यादा खर्च

Sat, 03 Aug 2024 12:13 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Aug 2024 12:13 AM IST
सार

नियंत्रक एवं महालेखा निरीक्षक की रिपोर्ट के मुताबिक विकास के मानकों पर यूपी की स्थिति सुदृढ़ हुई है। पूंजीगत व्यय पर सरकार का ज्यादा फोकस है।

विज्ञापन
CAG Report: Financial position of Uttar Pradesh is good says report.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2018 से लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार के प्रयासों से लगभग हर मोर्चे पर टैक्स में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए सामाजिक सेवाओं पर सबसे ज्यादा खर्च किया गया है। नियंत्रक एवं महालेखा निरीक्षक की रिपोर्ट के मुताबिक विकास के मानकों पर यूपी की स्थिति सुदृढ़ हुई है। पूंजीगत व्यय पर सरकार का ज्यादा फोकस है। इस मद में होने वाला खर्च विकास का मानक माना जाता है।

विज्ञापन

राजस्व प्राप्तियां
राज्य की राजस्व प्राप्तियों में 12.46 प्रतिशत की वृद्धि।
राज्य की स्वयं की कर प्राप्तियों में 18.13 प्रतिशत की वृद्धि।
गैर-कर प्राप्तियों में 17.96 प्रतिशत की वृद्धि।
केंद्रीय करों और शुल्कों में राज्य के अंश में 5.85 प्रतिशत वृद्धि।
भारत सरकार द्वारा सहायता अनुदान में 15.56 प्रतिशत की वृद्धि।

राजस्व व्यय
राजस्व व्यय में 12.56 प्रतिशत की वृद्धि।
सामान्य सेवाओं पर राजस्व व्यय में 8.36 प्रतिशत की वृद्धि।
सामाजिक सेवाओं पर राजस्व व्यय में 14.83 प्रतिशत की वृद्धि।
आर्थिक सेवाओं पर राजस्व व्यय में 17.71 प्रतिशत की वृद्धि।
सहायता अनुदान पर व्यय में 9.09 प्रतिशत की वृद्धि।

पूंजीगत प्राप्तियां
ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 11.75 प्रतिशत की कमी।
गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियों में 42.35 प्रतिशत की वृद्धि।

पूंजीगत व्यय
पूंजीगत व्यय में 30.21 प्रतिशत की वृद्धि।
सामान्य सेवाओं पर 88.76 प्रतिशत की वृद्धि।
सामाजिक सेवाओं पर 88.75 प्रतिशत की वृद्धि।
आर्थिक सेवाओं पर 5.96 प्रतिशत की वृद्धि।

लोन और एडवांस
ऋणों और अग्रिमों में 532.76 प्रतिशत की वृद्धि।
ऋण और अग्रिमों की वसूली में 42.35 प्रतिशत वृद्धि।

राज्य सकल घरेलू उत्पाद में यूपी की बड़ी छलांग
राज्य सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में उत्तर प्रदेश ने लगातार तरक्की की है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018-19 की तुलना में 2022-23 के प्रति व्यक्ति राज्य सकल घरेलू उत्पाद में 26 हजार रुपये से ज्यादा की वृद्धि हुई है। कोविड काल के दौरान भी यूपी की प्रति व्यक्ति जीएसडीपी में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

 
वर्ष 2018-19 वर्ष 2019-20 वर्ष 2020-21 वर्ष 2021-22 वर्ष 2022-23
70565 74679 71184 84139 96193 रुपये
                                            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed