फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabway ljn

Lucknow News: कैबवे पर वाहन स्वामियों से मनमानी वसूली, थमा रहे कच्ची पर्ची

Sat, 18 Apr 2026 06:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
cabway ljn
कैबवे पर वाहन स्वामियों से मनमानी वसूली, थमा रहे कच्ची पर्ची

विज्ञापन
-पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन का मामला
-रेलवे ने दिए जांच के आदेश, ठेकेदार ने कर्मी को हटाया
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कैबवे पर वाहन मालिकों से जबरन वसूली की जा रही है। उन्हें कच्ची पर्चियां दी जा रही हैं, जिस पर पेन से डिटेल लिखी जा रही है। पर्ची से सिर्फ जीएसटी चोरी ही नहीं हो रही है, बल्कि वाहन मालिकों के लिए भी परेशानियां बढ़ रही हैं। रेलवे से इसकी शिकायत की गई है। जिस पर जांच के आदेश दिए गए हैं।

हालांकि ठेकेदार का दावा है कि ऐसा करने वाले कर्मचारी को नैाकरी से निकाल दिया गया है। लखनऊ जंक्शन का कैब-वे चारबाग व लखनऊ जंक्शन स्टेशन को मवैया से जोड़ता है। इससे लखनऊ जंक्शन के प्लैटफॉर्म नंबर छह पर यात्री वाहन से पहुंच जाते हैं। कैबवे पर जाने के लिए चार्ज लिया जाता है। दीपक सिंह ने कैबवे पर मनमानी को लेकर शिकायत की है। वह अपने टैंपो ट्रैवलर से गए तो उन्हें ठेकेदार के गुर्गे ने एक पर्ची दी। पर्ची पर 'पूर्वोत्तर रेलवे कैब-वे भारी वाहन प्रवेश शुल्क प्लेटफार्म नम्बर-6' छपा हुआ साथ में दिनांक और समय के साथ दर का विकल्प छपा है। पर्ची पर कर्मचारी ने दर के आगे 500 रुपये लिखा हुआ है। यह पर्ची वैध नहीं है तो कर्मचारी विवाद पर उतारू हो गया। पूरे मामले की शिकायत रेलवे से की गई है। उनका कहना है कि पर्ची वैध नहीं है। पर्ची पर ठेकेदार का नाम, मोबाइल नंबर, जीएसटी नंबर आदि नहीं लिखा है। यह रसीद मशीन से कटती है। ऐसा नहीं कर ठेकेदार न सिर्फ जीएसटी चोरी कर रहा है, बल्कि पर्ची से वाहन स्वामी कोई दावा भी नहीं कर सकते हैं। वाहन खोने या क्षतिग्रस्त होने पर क्लेम नहीं मिलेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल सेवा की ओर कंप्लेन नंबर 026041710074 दर्ज करते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि जांच का आदेश जारी होने के बाद वाहन मालिक दीपक सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने उनसे वसूले गए पैसे वापस कर दिए। माफी मांगी और कर्मचारी को हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed