ऑपरेटरों की मनमानी : केबल टीवी देखना हुआ तीन गुना तक महंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई और ऑपरेटरों की मनमानी की मार उपभोक्ताओं को झेलनी पड़ रही है। मल्टी सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ) ने प्रति एसटीबी सेट प्रसारण सिग्नल शुल्क में 15 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। केबल ऑपरेटरों ने इस शुल्क के एवज में उपभोक्ताओं की जेब पर तीन गुना बोझ डालते हुए 50 रुपये तक मासिक शुल्क वसूलना शुरू कर दिया है।
दूसरी तरफ एमएसओ स्तर पर चार माह में दूसरी बार प्रसारण शुल्क राशि में बढ़ोतरी के खिलाफ उत्तर प्रदेश केबल ऑपरेटर्स हितैषी संगठन ने आवाज बुलंद की है। संगठन से जुड़े ऑपरेटरों ने इस मामले पर बुधवार को एक बैठक कर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।
ऑपरेटरों ने मनोरंजन कर वसूली की वर्तमान दर को कम कर फिक्स बेस बनाने और एमएसओ स्तर पर प्रसारण शुल्क में होने वाली मनमानी वृद्धि को रोकने को हस्तक्षेप की मांग की है।
चार माह में दूसरी बार बढ़ा जेब पर बोझ
केबल टीवी प्रसारण से जुड़े एमएसओ व केबल ऑपरेटरों की आपसी जुगलबंदी से चार माह में दूसरी बार उपभोक्ताओं को अपने मनपसंद चैनल देखने के लिए ज्यादा जेब हल्की करनी होगी।
केबल प्रसारण से जुड़े चारों प्रमुख एमएसओ ने सालाना स्तर पर होने वाली वृद्धि के तहत ऑपरेटरों को उपलब्ध कराए जाने वाले सिग्नल प्रसारण शुल्क की वर्तमान दर को प्रति एसटीबी कनेक्शन 55 रुपया से बढ़ाकर 70 रुपया कर दिया है।
केबल सिग्नल प्रसारण उपलब्ध कराने वाले डेन नेटवर्क से जुड़े प्रमुख एमएसओ संचालक ओमेश्वर सिंह ने बताया कि बीते दिनों हुई एमएसओ की बैठक के बाद बढ़ी शुल्क दर को एक अप्रैल से लागू करने का निर्णय लिया गया।
इस बढ़ोतरी के बाद हर क्षेत्रीय ऑपरेटर स्तर पर कस्टमरों को प्रति माह खेल मनोरंजन, मूवी व समाचार इत्यादि से जुड़े 250 पेड व एयरफ्री चैनलों का प्रसारण भी सुनिश्चित कराया जाएगा।