फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cabinet minister Smriti Irani in raebareli.

Smriti Irani: रायबरेली पहुंचीं केंद्रीय मंत्री, बोलीं- अमेठी में जो काम 50 वर्षों में नहीं हुआ, वह कर दिखाया

Wed, 06 Mar 2024 04:00 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Wed, 06 Mar 2024 04:00 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, सेकेंड व तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया। 26 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया और 101 कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना के तहत खुलवाए गए खातों की पास बुक दी।

विज्ञापन
Cabinet minister Smriti Irani in raebareli.
रायबरेली पहुंचीं सांसद स्मृति जूबिन ईरानी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले के सलोन कस्बे में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में जो काम 50 वर्षों में नहीं हुआ। वह पांच वर्ष में कर दिखाया है। सांसद ने कहा कि संसद व सरकार में समन्वय होता है, तभी क्षेत्र का विकास होता है।

विज्ञापन


इसी की देन है कि क्षेत्र में सड़कें चलने लायक बनीं। उन्होंने बताया कि एक लाख 30 हजार 225 महिलाओं ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा राष्ट् के सम्मुख प्रस्तुत किया। महिलाओं ने समाज को अनूठा संदेश दिया कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने महिला की प्रतिभा को और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए  संसद में 35 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास किया। स्मृति ने पूर्व विधायक दलबहादुर को याद करते  हुए कहा  कि हम लोग गांव-गांव गली-गली लोगों से कहते थे कि एक मौका दीजिए तो हम विधान सभा, लोकसभा और भारत सरकार के बीच में समन्वय स्थापित कर सकें तो क्षेत्र में वर्षों से लंबित जो कार्य है, उन्हें पूर्ण करने में सफल हो पाए। 

विज्ञापन


स्मृति ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन का नाम लेते हुए कहा कि विवेक सिंह ने एक वर्ष में कोआपरेटिव बैंक में 90 हजार लोगों को सदस्य बनाया है। इसका लाभ क्षेत्र लोगों को मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री ने  मंच से नारा लगवाया फिर एक बार तो लोगों ने कहा मोदी सरकार और अबकी बार तो फिर लोगों ने कहा चार सौ के पार। उन्होंने विधायक अशोक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों की बेटी को कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों के पासबुक दिलवाया है, जो सबसे बड़ा पुय का कार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, सेकेंड व तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया। 26 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया और 101 कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना के तहत खुलवाए गए खातों की पास बुक दिया। रायबरेली लोकसभा प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कहा कि समय आ गया है। हम सभी पिछली बार से 10 गुना अधिक मतों से जिताकर दीदी को संसद भेजना है। मोदी जी आप सब को अपना परिवार मानते हैं। विधायक अशोक कुमार ने स्मृति से वादा किया  कि वे हर वर्ष 101 कन्याओं का कन्या सुमंगला योजना के तहत अपने पैसे से खाता खुलवायेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में करायें गये कार्यों को गिनाया और उसका श्रेय दीदी को दिया।भाजपा में शामिल राहुल देव सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर सुखद महसूस हो रहा है। संचालन राघवेन्द्र पांडेय ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन चंद्रशेखर रस्तोगी आदि लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed