{"_id":"5e96ef0a8ebc3e6fd92a7e77","slug":"cabinet-minister-shrikant-sharma-started-work-in-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के ऊर्जा मंत्री ने की विभाग की समीक्षा, बोले- सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू कराएं लंबित काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के ऊर्जा मंत्री ने की विभाग की समीक्षा, बोले- सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू कराएं लंबित काम
Wed, 15 Apr 2020 04:54 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Apr 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री ने श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को शक्तिभवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी एक योद्धा की तरह प्रदेश की 23 करोड़ जनता का पूरा ध्यान रख रहे हैं इसलिए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए कर्मचारियों को कोरोना से भी खुद को बचाना है। इसलिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क पहनें। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार 20 अप्रैल से निर्माण परियोजनाओं संबंधी कार्य शुरू किए जाने संबंधी आदेश व व्यवस्थाएं किये जाने के निर्देश भी ऊर्जा मंत्री ने दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गर्मियां शुरू हो गई हैं जिससे विद्युत की मांग बढ़ रही है इसलिए जिलों में स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर जरूरी काम पूरे कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए ट्रांसमिशन कार्पोरेशन के लंबित उपकेंद्रों व लाइनों के काम भी शुरू कराएं साथ ही उत्पादन निगम की निर्माणाधीन इकाईयों के काम भी गाइडलाइन्स के अनुसार शुरू कराएं।
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री ने निर्देश दिया कि परियोजनाओं के कार्य के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। जहां श्रमिकों की संख्या अधिक हो वहां प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराया जाए साथ ही उनके ठहरने का प्रबंध भी सुनिश्चित हो।