फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet minister Nitin gadkari in Amethi addressed a meeting.

अमेठी: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का एलान, फिर सरकार बनी तो यूपी में पांच लाख करोड़ की सड़कें बनाएंगे

Sun, 26 Dec 2021 01:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Dec 2021 01:00 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने वादा किया है कि अगर यूपी में फिर से सरकार बनी तो अगले पांच साल में प्रदेश में पांच लाख करोड़ रुपये की सड़कें बनाएंगे।

विज्ञापन
cabinet minister Nitin gadkari in Amethi addressed a meeting.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जन विश्वास मंच से लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अच्छी सड़कों को देश के विकास के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका इसलिए धनी है क्योंकि वहां अच्छी सड़कें हैं। यूपी में फिर से सरकार बनी तो प्रदेश में अगले पांच साल में पांच लाख करोड़ की सड़कें बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि स्मृति ने पांच साल में अमेठी में इतना काम किया जितना पिछले 50 सालों में नहीं हुआ। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेई को युग पुरुष बताया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार को अमेठी के गौरीगंज के नवोदय विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत अटल बिहारी बाजपेई की चर्चा के साथ की। कहा, अटल युग पुरुष थे। मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनका मार्गदर्शन मिला। गडकरी ने कहा कि वे 36 वर्ष की उम्र में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बने। उनके कार्यों की चर्चा अटल तक पहुंची तो उन्होंने दिल्ली बुलाकर उन्हें भारत के छह लाख गांवों को जोड़ने की योजना बनाने को कहा। इसके लिए उनके नेतृत्व में एक समिति बनी। समिति की ओर से तैयार योजना को ही बाद में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का नाम दिया गया।
विज्ञापन


इस योजना के तहत अब तक पांच लाख गांवों को मजबूत मार्गों से जोड़ा जा चुका है। राष्ट्रवाद, अंत्योदय व सुशासन जैसी सोच अटल की ही थी। गडकरी ने कहा कि यह भी मेरा सौभाग्य है कि पार्टी में जिस कुर्सी पर अटल बैठे उसी कुर्सी पर मुझे भी बैठने का मौका मिला। गडकरी ने अपने विभाग से संबंधित तमाम योजनाओं को विस्तार से गिनाते हुए कहा कि भाजपा की मौजूदा सरकार में देश के सभी बड़े शहरों की दिल्ली से दूरी कम हो गई। आज लोग दिल्ली से साढ़े तीन घंटे में
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, दो घंटे में हरिद्वार, दो घंटे में चंडीगढ़, छह घंटे में कटरा, आठघंटे में श्रीनगर व मात्र 12 घंटे में मुंबई पहुंच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने 20 हजार करोड़ रुपये की सड़कें अन्य जिलों को अयोध्या से जोड़ने पर खर्च किया है। डबल इंजन की सरकार चलती रही तो अगले पांच सालों में पांच लाख करोड़ रुपये की सड़कें यूपी में बनाई जाएंगी। अमेठी में हुए कार्यों का श्रेय गडकरी ने स्मृति ईरानी को दिया। उन्होंने कहा कि स्मृति ने पांच साल में इतना काम किया जितना 50 सालों में नहीं हुआ। गडकरी ने अमेठी बाईपास के रूप में अपना वादा पूरा करने का भी उल्लेख भाषण के दौरान किया।

कांग्रेस और सपा पर हमला...
अपने संबोधन में गडकरी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा परिवारवादी पार्टी नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं की पार्टी है। गडकरी ने कहा कि मेरे माता-पिता में से कोई भी विधायक या सांसद नहीं था लेकिन मैं फिर भी इस मुकाम कर पहुंचा तो इसीलिए कि भाजपा में वंशवाद नहीं है। यह साधारण कार्यकर्ताओं की पार्टी है। 

राम की लीला गांधी परिवार के लोगों को समझ नहीं आएगी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंच से शनिवार को एक बार फिर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को आड़े हाथों लिया। कहा कि अमेठी में रिश्तों का दिखावा करने वालों को यहां के लोग पहचान गए हैं। यहां अब उनकी दाल नहीं गलने वाली। राहुल की 18 दिसंबर को आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ को भी स्मृति ने अन्य प्रदेशों की बताया।

स्मृति ईरानी ने सबसे पहले विकास की सौगात लेकर आए नितिन गडकरी का आभार जताया। कहा कि उनके अनुरोध पर गडकरी ने अमेठी बाईपास का निर्माण कराया। इसके बाद सीधे भाई बहन पर पहुंचीं स्मृति ने राहुल-प्रियंका को आड़े हाथों लिया। कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं की बात करने वाले जनसभा में बाहर से भीड़ जुटा रहे हैं।

स्मृति ने जनसभा में कांग्रेसियों द्वारा अमेठी के लोगों से धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया। कहा कि आप राजनीति करें लेकिन अमेठी के लोगों को हाथ लगाया तो जवाब मिलेगा। उन्होंने राहुल पर हिंदू और हिंतुत्व का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा कि चुनाव के समय स्वयं को हिंदू बताने वाले उनके हिंदुत्व पर सवाल खड़ा कर रहे जो जन्म से रामभक्त हैं। स्मृति ने कहा कि राम की लीला गांधी परिवार के लोगों को समझ नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed