फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet meeting in uttar pradesh

तहसील से आईटीआई तक बस सौगात ही सौगात

Tue, 03 Dec 2013 10:25 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
cabinet meeting in uttar pradesh

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट ने सात नई तहसीलें बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन


इस तरह अखिलेश सरकार द्वारा बनाई गई तहसीलों की संख्या अब 10 और प्रदेश में तहसीलों की संख्या बढ़कर 323 हो गई है।

इसके अलावा सरकार ने आईटीआई में सीटें बढ़ाने के साथ ही बंपर भर्तियां करने का निर्णय लिया है।

इसके अलावा लखनऊ में पीपीपी के आधार पर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।

पढ़ें-दंगा पीड़ितों को मिलेगी 'लक्ष्मीबाई पेंशन'


राजनीतिक गलियारे में लोकसभा चुनावों के नजरिए से इन फैसलों का काफी समय से इंतजार था।

जो नई तहसीलें बनाई गई हैं उनमें मुखिया मुलायम सिंह यादव के गृह जिले इटावा में ताखा, वाराणसी में राजा का तालाब, लखीमपुर खीरी में मितौली, सीतापुर में महोली, बांदा में पैलानी, औरैया में अजीतमल व चित्रकूट में राजापुर तहसील शामिल हैं।
विज्ञापन


जल्दी ही इनके गठन के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

सरकार आईटीआई में दो साल के अंदर 46,160 सीटें बढ़ाने के साथ 226 फोरमैन और 1966 अनुदेशकों की भर्ती करेगी।

कुल पदों में 33 फीसदी पदों पर आईटीआई से रिटायर होने वालों को संविदा के आधार पर अनुदेशक के पद पर रखा जाएगा और इन्हें प्रतिमाह 25,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की भर्ती कार्यदायी संस्थान के माध्यम से की जाएगी।

आईटीआई की सभी सीटों को नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) से मान्यता दिलाई जाएगी।

जुलाई 2015 से शुरू होने वाले शैक्षिक सत्र के लिए 818 यूनिटें स्थापित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed