UP News: यूपी में कल शाम 3:30 बजे होगा मंत्रिमंडल विस्तार, राज्यपाल से मुख्यमंत्री योगी ने की मुलाकात
यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार कल होगा। इसमें कृष्णा पासवान, पूजा पाल और मनोज पांडेय समेत छह विधायक मंत्री बन सकते हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी सरकार के कैबिनेट के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार रविवार को होगा। कैबिनेट में रिक्त छह पदों पर ही नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। फिलहाल जिन लोगों के नाम की चर्चा है, उनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अलावा सपा के बागी विधायक व पूर्व मंत्री मनोज पांडेय और पूजा पाल, अलीगढ़ के खैर से विधायक सुरेंद्र दिलेर, कृष्णा पासवान के नाम तय माने जा रहे हैं। इनमें कुछ लोगों ने तीन बजे जनभवन पहुंचने की पुष्टि भी की है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनभवन में राज्यपाल से आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की।
तमाम अटकलों के विपरीत मंत्रिमंडल विस्तार में फिलहाल रिक्त छह पदों पर नए मंत्रियों की नियुक्ति करने का फैसला किया गया है। 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले होने वाले इस विस्तार में जातीय समीकरण को साधने के लिहाज से नाम तय किए गए हैं जिसमें ब्राह्माणों की नाराजगी दूर करने के लिए सपा में कद्दावर ब्राह्मण चेहरा रहे मनोज पांडेय का नाम तय किया गया है।
वहीं, पिछड़े समाज और पश्चिमी यूपी के समीकरण को साधने के लिहाज से जाट समाज के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जैसे बड़े चेहरे को का भी मंत्री बनना तय है। इसके अलावा सपा की ही बागी विधायक पूजा पाल और भाजपा की वरिष्ठ विधायक कृष्णा पासवान को मंत्री बनाकर भाजपा ओबीसी और दलित के साथ ही महिला समीकरण को भी दुरुस्त करना चाहती है।
हालांकि, सरकार और संगठन की ओर से इन नामों की कोई अधिकृत तौर पर जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, सूत्रों के मुताबिक इनमें से कई लोगों को फोन से सूचना दी गई है कि वह रविवार को 3 बजे तक जनभवन पहुंच जाएं।
मा. राज्यपाल श्रीमती @anandibenpatel जी से आज जनभवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। pic.twitter.com/z2TXehAIUC
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) May 9, 2026
योगी कैबिनेट में रिक्त है छह पद
संवैधानिक व्यवस्था में योगी कैबिनेट में कुछ 60 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। मौजूदा समय में सीएम समेत कुल 54 मंत्री हैं। ऐसे में छह पद रिक्त है। सूत्रों को मुताबिक सरकार और संगठन के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए फिलहाल रिक्त पदों को भरने के लिए छह लोगों को ही मंत्री बनाने का फैसला किया गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि शपथ दिलाने के बाद कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जाएगा।
मार्च 2024 में हुआ था पहला विस्तार
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.