{"_id":"f3616ebbf3d31d60990e0ea04f3d1f3b","slug":"cabinet-decision-of-uttar-pradesh-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने दिया तोहफा, इनकी हुई बल्ले-बल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने दिया तोहफा, इनकी हुई बल्ले-बल्ले
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 21 May 2014 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट ने वित्त एवं लेखा सेवा समूह के पुनर्गठन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इसके अलावा सेंटर ऑफ बायोमेडिकल मैग्नेटिक रेजोनेंस लखनऊ सहित चार संस्थानों के वित्त अधिकारियों को भी वित्त एवं लेखा समूह ‘क’ ग्रेड वेतन 8900 में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
कैबिनेट के फैसले के अनुसार उच्च वेतनमान ग्रेड पे 8900 के 17 पदों को ग्रेड-पे 10 हजार रुपये में उच्चीकृत कर दिया गया है। इस तरह अब इस सेवा संवर्ग में पहले से मौजूद 11 पदों को शामिल करने के बाद 28 पद हो गए हैं।
विज्ञापन
इसी तरह विशेष वेतनमान ग्रेड-पे 8700 के 21 पदों को उच्च वेतनमान के लिए ग्रेड-पे 8900 में उच्चीकृत कर पुनर्गठित करने की भी सहमति दे दी है।
इन्हें किया गया है शामिल
कैबिनेट ने सेंटर ऑफ बायोमेडिकल मैग्नेटिक रेजोनेंस लखनऊ, मान्यवर श्री कांशीराम जी कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा के वित्त नियंत्रकों, अपर स्थानिक आयुक्त (वित्त) स्थानिक आयुक्त कार्यालय नई दिल्ली तथा मदन मोहन मालवीय प्राविधिक विश्वविद्यालय गोरखपुर व चिकित्सा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के वित्त अधिकारियों के पद को भी वित्त एवं लेखा समूह के ‘क ’ ग्रेड में शामिल कर लिया गया है।
इसके अलावा वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद का पद वित्त एवं लेखा सेवा के उच्च वेतनमान संवर्ग में जोड़ लिया गया है।