कैबिनेट में आज मिल सकती है फैजाबाद का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कैबिनेट मंगलवार को फैजाबाद जिले व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या तथा इलाहाबाद मंडल का नाम बदलकर प्रयागराज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है। इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर पहले ही प्रयागराज किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में साढ़े 11 बजे प्रदेश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। राजस्व विभाग इसमें फैजाबाद जिले व मंडल का नाम बदलकर अयोध्या तथा इलाहाबाद मंडल के स्थान पर प्रयागराज करने के प्रस्ताव को रखने की तैयारी कर रहा है।
जिले व मंडल के प्रस्ताव पर राजस्व परिषद की इस संबंध में संस्तुतियां शासन को सोमवार को मिल गईं। शासन के अधिकारी देर रात तक इस प्रस्ताव को कैबिनेट में रखने से जुड़ी कार्यवाही में जुटे रहे। मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या करने का एलान किया था।
प्रदेश में फिर शुरू होगी ‘सबला एडोलसेंट गर्ल्स’ योजना
गरीब किशोरियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश सरकार फिर से ‘सबला एडोलसेंट गर्ल्स’ (एसएजी) योजना को शुरू करने का फैसला किया है। बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार विभाग द्वारा तैयार इससे संबंधित प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट में मंजूरी मिलने की संभावना है। इस योजना पहले भी चलती थी। इसकी शुरूआत कुछ जिलों में ही हो पाई थी। लिहाजा करीब तीन साल पहले इस बंद कर दिया गया था। अब सरकार फिर शुरू करने की तैयारी कर रही है। इस योजना के तहत बीपीएल व एनेमिक किशोरियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण में तीन दिन का फाउंडेशन कोर्स कराया जाता है और कुछ दिनों का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है।