{"_id":"5b561a9f4f1c1b4e748b6986","slug":"cabinet-can-approve-letter-of-comfort-for-investors-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट बैठक आज, निवेशकों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने को मिल सकती है मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट बैठक आज, निवेशकों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने को मिल सकती है मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jul 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण को वैध करने से जुड़ी शमन योजना सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी जा सकती है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आवास विभाग ने पिछले दिनों विकास प्राधिकरणों के सीमा क्षेत्र में हुए अवैध निर्माणों को वैध करने के लिए शमन योजना का मुख्यमंत्री के सामने प्रजेंटेशन दिया था। इसमें पुरानी शमन योजना में कई बदलाव करते हुए अवैध निर्माण को नियमित करने का प्रस्ताव किया गया था।
विज्ञापन
कैबिनेट ‘शमन योजना-2018’ को मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के तहत निवेश करने वाले 10 निवेशकों को लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
इलाहाबाद कुंभ में अखाड़ों से जुड़े स्थायी निर्माण कार्यों के साथ मैनपुरी में सैनिक स्कूल बनाने की अड़चन दूर करने के प्रस्ताव पर भी विचार होने की संभावना है। विधानमंडल का मानसून सत्र आहूत करने का प्रस्ताव भी कैबिनेट में आ सकता है।