फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cabinet approved the proposal of changing the name of Allahabad and faizabad

फैजाबाद का नया नाम अयोध्या, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

Tue, 13 Nov 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Nov 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
cabinet approved the proposal of changing the name of Allahabad and faizabad
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मंगलवार को सम्पन्न हुई कैबिनेट की बैठक में इलाहाबाद मंडल का नाम प्रयागराज मंडल व फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इसके साथ ही बनारस के राजघाट पुल पर हुए हादसे में आई न्यायिक अयोग की रिपोर्ट को सदन में रखने पर भी सहमति बन गई। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों को भी कैबिनेट की मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


इसके साथ ही अब वित्तविहीन शिक्षकों को भी सीएम अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूर कर लिया। इसका फायदा प्रदेश भर के 19275 स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को मिलेगा। 18 मंडलों से एक-एक शिक्षक को 25 दिसंबर को अटल जयंती के अवसर पर 25-25 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने शिक्षकों के लिए कम से कम 15 वर्ष की नियमित सेवा और प्रधानाचार्य के लिए कम से कम 20 वर्ष की नियमित सेवा की अर्हता रखी है। 
विज्ञापन


किसानों की आय को बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने आज सम्पन्न हुई बैठक में मक्का की एमएसपी 1700 रुपए तय कर दी। इसके अलावा किसानों को 20 रुपए प्रति क्विंटल ढुलाई का भी दिया जाएगा। सरकार ने एक लाख मीट्रिक टन मक्का की खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 2014.9 करोड़ रुपए बजट का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट ने एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में चिकित्सा विश्वविद्यालय की सेवा नियमावली में पांचवा संशोधन करते हुए लेक्चरर के पद को असिस्टेंट प्रोफेसर करने को सहमति प्रदान कर दी है।
 
लखनऊ मेट्रो के काम को तेजी देने के लिए फैजाबाद रोड स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में सब स्टेशन निर्माण के लिए 48.03 वर्ग मीटर जमीन देने का फैसला लिया गया है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लिये 130 भवन और अधिग्रहित किए जाएंगे। इससे पहले 166 भवनों का अधिग्रहण किया जा चुका है। इसके लिये 413 करोड़ का बजट रखा गया है, जिसमें से190 करोड़ पहले ही जारी किए जा चुके हैं।


मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी नए मेडिकल कॉलेज सोसाइटी मोड में चलेंगे। विभागीय मंत्री संचालन कमेटी के अध्यक्ष होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed