फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागरिकता कानून विरोध: हिंसा के बाद आज बंद रहेंगे सभी विद्यालय, परीक्षाएं निरस्त

Sat, 21 Dec 2019 02:20 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 21 Dec 2019 02:20 AM IST
खास बातें

नागरिकता कानून पर उत्तर प्रदेश में हिंसा की आग एक बार फिर से भड़क गई है। मेरठ में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां उपद्रवियों और पुलिस आपस में भिड़ गए। हिंसा में गोली लगने से एक की मौत हो गई है। वहीं कानपुर में आठ लोगों को गोली लगी है। इससे पहले कानपुर फिर फिरोजाबाद और अब बहराइच में जमकर बवाल हुआ। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद और हापुड़ जिले में भी पथराव हुआ है। हापुड़ में वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। यहां उपद्रवियों ने पथराव भी किया है।

विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:52 PM, 20-Dec-2019
उपद्रव और विरोध-प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर आज इंटर तक के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक ने यह आदेश जारी किए हैं। 
08:09 PM, 20-Dec-2019
नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में शुक्रवार को भारी बवाल हुआ है। जहां मेरठ में गोली लगने से तीन की मौत हो गई है। तो वहीं बिजनौर में गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई। मुजफ्फरनगर में भी एक की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
07:29 PM, 20-Dec-2019
यूपी में हुए हिंसक प्रदर्शन की वजह से सरकार ने 22 दिसंबर को होने वाले टीईटी परीक्षाओं पर रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक इस परीक्षा में 16 लाख अभ्यार्थी शामिल होने वाले थे। 
07:26 PM, 20-Dec-2019
उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया है कि आज प्रदेश में नागरिकता संसोधन कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शन में पांच लोगों की मौत हो गई है। 
 

 
07:16 PM, 20-Dec-2019

शनिवार को स्कूल-कॉलेज बंद

नागरिकता संशोधन कानून पर हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। प्रशासन ने शनिवार को सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।  
05:09 PM, 20-Dec-2019
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में लखनऊ के बाद अब मेरठ, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में भारी बवाल हो गया है। मेरठ और बिजनौर में एक- एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेरठ में कई सौ फायरिंग आमने- सामने हुई। वहीं मुजफ्फरनगर में तीन गोली लगने से घायल हो गए हैं। मुजफ्फरनर में दर्जनों वाहन समेत पुलिस चौकी को भी फूंक किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:03 PM, 20-Dec-2019
मेरठ में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां उपद्रवियों और पुलिस आपस में भिड़ गए। हिंसा में गोली लगने से एक की मौत हो गई है। वहीं, बिजनौर में जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सिविल लाइन क्षेत्र में पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन किया। सिविल लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और नारेबाजी और प्रदर्शन किया।  इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने जमकर पथराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे अमर उजाला के छायाकार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। यही नहीं छायाकार का कैमरा भी बुरी तरह तोड़ दिया गया। 
04:39 PM, 20-Dec-2019

कानपुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद में बवाल, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग

यूपी के कानपुर, उन्नाव और फर्रुखाबाद में नागरिकता सशोधन अधिनियम को लेकर जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। उन्नाव में जहां प्रदर्शनकारियों की नमाज के बाद पुलिस से भिड़ंत हुई वहीं फर्रुखाबाद में जामा मस्जिद के पास पुलिस पर पथराव हुआ। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े।कानपुर के परेड चौराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक हिंसक हो गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस को काबू पाने के लिए लाठियां पटकनी पड़ी‘आंसू गैस के गोले छोड़े।

पूरे शरह में पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात हैं। शहर के बाबूपुरवा, मछरिया, बड़ा चौराहा सहित आधा दर्जन क्षेत्राें में उपद्रवी रह रह कर पथराव कर रहे हैं। बाबूपुरवा में हिंसक हुई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर आग लगा दी है। उपद्रवियों ने कुछ दुकानों और एटीएम में भी तोड़फोड़ की है।

बाबूपुरवा में पुलिस और उपद्रवियों के बीच में गोलियां चलीं। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को हैलट अस्पताल लाया गया है। वहीं परेड से बड़ा चौराहा निकल रहे जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के सामने कई दुकानों में तोड़फोड़ की। जाजमऊ के असरफाबाद में भी उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव।
04:23 PM, 20-Dec-2019

बिजनौर में नमाज के बाद उग्र प्रदर्शन, अमर उजाला का कैमरा तोड़ा, कैमरामैन से मारपीट

बिजनौर में जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सिविल लाइन क्षेत्र में पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन किया। सिविल लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और नारेबाजी और प्रदर्शन किया।  इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने जमकर पथराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे अमर उजाला के छायाकार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। यही नहीं छायाकार का कैमरा भी बुरी तरह तोड़ दिया गया। 

बताया गया कि आसपास मौजूद लोगों ने छायाकार को बचाने की कोशिश कि लेकिन उग्र भीड़ ने किसी को नहीं बख्शा लोग लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति संभाली लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी कई वाहनों में तोड़फोड़ कर चुके थे।
04:21 PM, 20-Dec-2019

भदोही में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जगह-जगह हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कालीन नगरी भदोही में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दिन में कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवा भी बाधित कर दी थी। लेकिन जुमे की नमाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया और इस दौरान भीड़ ने बीचबचाव करने वाली पुलिस पर पत्थरबाजी की। अंत में पुलिस ने भी भीड़ को तितरबितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठी चार्ज भी किया।

दरअसल, जनपद के सबसे बड़े नगर भदोही के काजीपुरा में स्थित एक मस्जिद में दोपहर में जुमे की नमाज के बाद इस कानून के विरोध जताने के लिए 500 से 600 लोग जुलूस की शक्ल में लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए अजिमुल्ला चौराहे की तरफ जाने लगे। यहां जब पहले से मौजूद पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका, तो प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बदलते हुए जानू शहीद बाबा मजार के रास्ते से स्टेशन रोड की तरफ जाने लगे।

जब पुलिस ने एक तिराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोका, तो आक्रोशितों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। ऐसे में भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 3 मोटरसाइकिलों और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed