नागरिकता कानून विरोध: हिंसा के बाद आज बंद रहेंगे सभी विद्यालय, परीक्षाएं निरस्त
नागरिकता कानून पर उत्तर प्रदेश में हिंसा की आग एक बार फिर से भड़क गई है। मेरठ में हालात बेकाबू हो गए हैं। यहां उपद्रवियों और पुलिस आपस में भिड़ गए। हिंसा में गोली लगने से एक की मौत हो गई है। वहीं कानपुर में आठ लोगों को गोली लगी है। इससे पहले कानपुर फिर फिरोजाबाद और अब बहराइच में जमकर बवाल हुआ। इसके अलावा मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद और हापुड़ जिले में भी पथराव हुआ है। हापुड़ में वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। यहां उपद्रवियों ने पथराव भी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Uttar Pradesh government's Additional Chief Secretary, Awanish Kumar Awasthi: 5 people died today in the violence during protests against #CitizenshipAmendmentAct, across the state. (file pic) pic.twitter.com/ZryS0VaZ02
— ANI UP (@ANINewsUP) December 20, 2019
शनिवार को स्कूल-कॉलेज बंद
कानपुर, उन्नाव, फर्रुखाबाद में बवाल, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ के बाद लगाई आग
यूपी के कानपुर, उन्नाव और फर्रुखाबाद में नागरिकता सशोधन अधिनियम को लेकर जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। उन्नाव में जहां प्रदर्शनकारियों की नमाज के बाद पुलिस से भिड़ंत हुई वहीं फर्रुखाबाद में जामा मस्जिद के पास पुलिस पर पथराव हुआ। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े।कानपुर के परेड चौराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक हिंसक हो गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस को काबू पाने के लिए लाठियां पटकनी पड़ी‘आंसू गैस के गोले छोड़े।पूरे शरह में पुलिस, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात हैं। शहर के बाबूपुरवा, मछरिया, बड़ा चौराहा सहित आधा दर्जन क्षेत्राें में उपद्रवी रह रह कर पथराव कर रहे हैं। बाबूपुरवा में हिंसक हुई भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़ फोड़ कर आग लगा दी है। उपद्रवियों ने कुछ दुकानों और एटीएम में भी तोड़फोड़ की है।
बाबूपुरवा में पुलिस और उपद्रवियों के बीच में गोलियां चलीं। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों को हैलट अस्पताल लाया गया है। वहीं परेड से बड़ा चौराहा निकल रहे जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस के सामने कई दुकानों में तोड़फोड़ की। जाजमऊ के असरफाबाद में भी उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव।
बिजनौर में नमाज के बाद उग्र प्रदर्शन, अमर उजाला का कैमरा तोड़ा, कैमरामैन से मारपीट
बिजनौर में जुमे की नमाज के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सिविल लाइन क्षेत्र में पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन किया। सिविल लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने जमकर पथराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे अमर उजाला के छायाकार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। यही नहीं छायाकार का कैमरा भी बुरी तरह तोड़ दिया गया।बताया गया कि आसपास मौजूद लोगों ने छायाकार को बचाने की कोशिश कि लेकिन उग्र भीड़ ने किसी को नहीं बख्शा लोग लाठी डंडे लेकर सड़कों पर उतर आए। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति संभाली लेकिन तब तक प्रदर्शनकारी कई वाहनों में तोड़फोड़ कर चुके थे।
भदोही में जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर की पत्थरबाजी
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जगह-जगह हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए कालीन नगरी भदोही में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को दिन में कुछ देर के लिए इंटरनेट सेवा भी बाधित कर दी थी। लेकिन जुमे की नमाज के लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया और इस दौरान भीड़ ने बीचबचाव करने वाली पुलिस पर पत्थरबाजी की। अंत में पुलिस ने भी भीड़ को तितरबितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और हल्का लाठी चार्ज भी किया।
दरअसल, जनपद के सबसे बड़े नगर भदोही के काजीपुरा में स्थित एक मस्जिद में दोपहर में जुमे की नमाज के बाद इस कानून के विरोध जताने के लिए 500 से 600 लोग जुलूस की शक्ल में लोग इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए अजिमुल्ला चौराहे की तरफ जाने लगे। यहां जब पहले से मौजूद पुलिस ने आगे बढ़ने से रोका, तो प्रदर्शनकारियों ने रास्ता बदलते हुए जानू शहीद बाबा मजार के रास्ते से स्टेशन रोड की तरफ जाने लगे।जब पुलिस ने एक तिराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोका, तो आक्रोशितों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। ऐसे में भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने 3 मोटरसाइकिलों और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।