लड़कियों ही नहीं लड़कों को भी खूबसरत बना देगी ये ‘खोज’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमैप अब जल्द ही केमिकल्स फ्री ब्यूटी प्रोडक्ट की रेंज लॉन्च करने जा रहा है। सीमैप ये खूबसूरत तोहफा ‘हर्बल कॉस्मेटिक किट’ के रूप में देने जा रहा है। इस किट के उत्पाद पूरी तरह केमिकल रहित होंगे। इसे लड़कियां ही नहीं लड़के भी बिना केमिकल्स के जवां और खूबसूरत दिखेंगे।
इस किट में नहाने से लेकर धूप से सुरक्षा देने तक के लिए उत्पाद उपलब्ध होगा। इन उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए वैज्ञानिकों की टीम जुटी हुई है।
निदेशक डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी का कहना है कि कॉस्मेटिक से जुड़े करीब आधा दर्जन उत्पाद हमारे वैज्ञानिक तैयार कर चुके हैं। कुछ उत्पाद को तैयार करने में समय लग रहा है। हमारी पूरी कोशिश है कि हम लोगों को सबसे बेहतर चीज उपलब्ध कराएं।
उत्पाद की मैन्युफैक्चरिंग से लेकर बिक्री और मार्केटिंग तक पर हमारे वैज्ञानिकों की टीम निगाह रखेगी ताकि उत्पाद की गुणवत्ता बनी रहे।
किट में हर जरूरत पूरी होगी
केमिकल फ्री ‘हर्बल कॉस्मेटिक किट’ तैयार करा रहे तकनीक हस्तांतरण विभाग के हेड डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि किट में ब्रश करने से लेकर नहाने और बाहर काम पर जाने तक के लिए उत्पाद रहेंगे।
इसमें धूप से बचाने के लिए स्किन जेल होगा, जिसमें स्किन पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोकने के लिए एंटी एजिंग तत्व मौजूद रहेंगे।
वहीं, त्वचा को निखारने और डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए बॉडी वाश और बॉडी लोशन रहेगा। पिंपल्स और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचने के लिए फेश स्क्रब होंगे।
लिप बाम होठों को खूबसूरत दिखाने के साथ उनकी केमिकल से होने वाले नुकसान की सुरक्षा भी करेगा। डॉ. दिनेश के मुताबिक हेयर ऑयल को बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इसे जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा। यह सभी उत्पाद अक्टूबर से पहले बनकर तैयार हो जाएंगे।
इसके बाद इन्हें एक ‘हर्बल कॉस्मेटिक किट’ के रूप में लांच किया जाएगा। बिक्री के लिए भी योजना तैयार कर ली गई है।