फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bypoll on Lucknow East seat of Vidhansabha.

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट: उपचुनाव के लिए दावेदारों ने कसी कमर, लोकसभा के साथ ही 20 मई को होगा मतदान

Mon, 18 Mar 2024 03:29 PM IST
ishwar ashish ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ
ज्ञान बिहारी मिश्र, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Mar 2024 03:29 PM IST
सार

उपचुनाव : लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। यह सीट पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के देहांत के बाद से खाली है। यहां पर 20 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
Bypoll on Lucknow East seat of Vidhansabha.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा उपचुनाव की भी घोषणा हो गई है। लखनऊ पूर्वी सीट पर 20 मई को ही मतदान होगा। हालांकि अभी तक किसी भी पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। उपचुनाव की तिथि जारी होने के बाद दावेदारों ने कमर कस ली है। अलग-अलग दलों के प्रत्याशी टिकट के लिए जोर-आजमाइश कर रहे हैं। पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन गोपाल जी के निधन के बाद से यह सीट खाली है।

विज्ञापन


भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी उपचुनाव में जल्द ही अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर सकती है। भाजपा की ओर से टिकट पाने के लिए कई दिग्गज ताल ठोंक रहे हैं। दावेदारों में पूर्व मंत्री कलराज मिश्र के बेटे अमित मिश्र, लखनऊ महानगर के महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, पार्टी के प्रवक्ता हीरो बाजपेयी व  नीरज सिंह समेत कई नाम चर्चा में हैं। हालांकि संगठन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह की अंतिम मुहर के बाद ही पार्टी आगे का फैसला करेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा के लिए ख्वाब रही है लखनऊ नगर की सीट, मोहनलालगंज सीट पर दर्ज की चार बार जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ सीट पर बसपा के टिकट के पांच दावेदार, मोहनलालगंज में भी तीन टिकटार्थी कतार में


दावेदारों में महिला पदाधिकारी भी हैं। संगठन अपने स्तर से नए चेहरों की तलाश भी कर रहा है। इस विधानसभा का कार्यकाल तीन साल बाकी है। ऐसे में इसे आम चुनाव जितना ही अहम माना जा रहा। यही कारण है कि दावेदार लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगा रहे हैं।


सपा की ओर से भी कई दावेदार कतार में हैं। इनमें डॉ. आशुतोष वर्मा, अनुराग भदौरिया और रमेश श्रीवास्तव के नाम की चर्चा जोरों पर है। हालांकि अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं हो सका है। वहीं, कांग्रेस और बसपा अपने प्रत्याशियों के नाम पर मंथन कर रही है। 

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट एक नजर में
लखनऊ पूर्वी विधानसभा का गठन वर्ष 2012 में हुआ था। तब इस सीट पर भाजपा ने कलराज मिश्र को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने जीत दर्ज की थी। हालांकि वर्ष 2014 में कलराज मिश्र को देवरिया से लोकसभा का टिकट दिया गया। इसके बाद लखनऊ पूर्वी सीट खाली हो गई। उपचुनाव में आशुतोष टंडन को टिकट मिला और उन्होंने भी यहां से भाजपा का परचम बुलंद रखा।

- वर्ष 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में आशुतोष टंडन ने लगातार जीत दर्ज की। हालांकि नौ नवंबर को बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। इसके बाद यह सीट खाली है। लखनऊ पूर्वी में कुल 4,56,616 मतदाता हैं। पिछले चुनाव में आशुतोष टंडन ने सपा के अनुराग भदौरिया को मात दी थी। आशुतोष टंडन को 151994 और अनुराग को 83362 मत मिले थे। वहीं, बसपा को 9688 मतों से संतोष करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed